कभी इडियट बॉक्स कहा जाने वाला टीवी आज के समय में एंटरटेनमेंट का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। छोटे परदे पर लोगों के मनोरंजन के लिए कई तरह की सीरियल्स और रियलिटी शोज ऑन एयर होते हैं। यकीनन लोग इन्हें देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन इससे अलग चैट शो को देखने वाले लोगों की भी कोई कमी नहीं है।
आमतौर पर, लोगों को गपशप काफी पसंद आती है। खासतौर से, अगर यह गपशप किसी बॉलीवुड कलाकार या फिर सेलेब्रिटी के बारे में हो तो लोग और भी अधिक दिलचस्पी लेते हैं। शायद यही कारण है कि अब तक छोटे परदे पर कई चैट शो ऑन एयर किए जा चुके हैं। हालांकि, हर चैट शो को एक जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला। कुछ फेल हो गए तो कुछ बहुत अधिक सक्सेसफुल। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही चैट शोज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दर्शक ने काफी पसंद किया-
यह एक ऐसा शो है, जिसने कॉमेडियन कपिल शर्माकी पूरी लाइफ ही बदलकर रख दी और उन्हें कॉमेडी किंग बना दिया। द कपिल शर्मा शो शुरू करने से पहले कपिल शर्मा कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके थे, लेकिन जब यह चैट शो ऑन एयर हुआ तो दर्शकों ने इसे काफी सराहा। यह एक ऐसा चैट शो है, जिसमें दर्शकों को ना केवल अपने पसंदीदा सितारों के बारे में काफी कुछ जानने को मिलता है, बल्कि शो के बीच में कई अलग-अलग किरदार अपनी कॉमिक टाइमिंग से सेलेब्स व दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।
इसे भी पढ़ें- पति हर्ष की वजह से शो से बाहर होने वाली थीं भारती सिंह
कॉफी विद करणएक सेलेब्स बेस्ड अंग्रेजी टॉक शो है, जिसे करण जौहर होस्ट करते हैं। इस शो में कई सेलेब्स आ चुके हैं और शो में उनके द्वारा दिए गए स्टेटमेंट्स चर्चा का विषय भी बने हैं। टीवी पर अब तक कॉफी विद करण के छह सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। लेकिन अब कॉफी विद करण टीवी पर वापसी नहीं करने वाला है, क्योंकि इसका अगला सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
यह एक ऐसा शो है जो साल 1993 में शुरू हुआ था, लेकिन आज भी लोग इसे देखना काफी पसंद करते हैं। साल 1993 में यह ज़ी टीवी पर प्रसारित होता था, जो साल 2004 में इसे ज़ी न्यूज में मूव ऑन हो गया। वर्तमान में यह शो इंडिया टीवी पर प्रसारित होता है।
इस शो के होस्ट रजत शर्मा की बातचीत का अंदाज और बेहद ही सरलता से उनके सवाल पूछने का अंदाज हर किसी को प्रभावित करता है। इस टॉक शो में सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, बल्कि राजनेता, व सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य कई प्रसिद्ध हस्तियों का इंटरव्यू लिया जाता है। इस शो में होस्ट रजत शर्मा सेलेब्स से ऐसे सवाल पूछते हैं, जो आम लोग करते हैं।
इसे भी पढ़ें- रियलिटी शो के किस फेमस कपल्स ने की शादी और किस का हुआ ब्रेकअप
बैक बेंचर्स एक इंडियन सेलिब्रिटी क्विज शो है, जिसे फिल्म निर्माता और निर्देशकफराह खान ने होस्ट किया था। यह शो 2019 में फ्लिपकार्ट वीडियो पर शुरू हुआ था। यह क्विज और टॉक शो दर्शकों को बेहद पसंद आया था। अक्टूबर 2019 में फ्लिपकार्ट वीडियो पर शुरू हुए इस शो में अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी पहले मेहमान थे। इस शो का अभी तक केवल एक ही सीजन आया है, जिसमें मात्र 20 एपिसोड थे। महज 20 एपिसोड को भी दर्शकों ने बड़े ही चाव से देखा।
इनमें से आपका पसंदीदा चैट शो कौन सा रहा है? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।