ऐसा कहा जाता है कि टीवी रियलिटी शो में प्यार होना बेहद आसान है। क्योंकि जब आप एक इंसान के साथ पूरा-पूरा दिन बिताते हैं, तो प्यार तो हो ही जाता है। लेकिन कहा जाता है कि यह सब केवल शो की टीआरपी के लिए किया जाता है। किसी भी शो में रोमांस का एंगल लाने से अक्सर टीआरपी बढ़ने लगती है। यही कारण है कि ज्यादातर रियलिटी शोज में लव एंगल या ट्राएंगल दिखाया जाता है। लेकिन ज्यादातर देखा गया है कि शो खत्म हो जाने के कुछ समय बाद रिश्तों में दरार आने लगती है। कपल्स ब्रेकअप कर लेते हैं। दूसरी तरफ कई रिश्ते लंबे समय तक चलते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन कपल्स के बारे में बताएंगे जिन्हें रियलिटी शो में प्यार हुआ था। तो चलिए जानते हैं कौन-से हैं ये कपल्स।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
प्रिंस नरूला और युविका की पहली मुलाकात बिग बॉस के सीजन 9 में हुई थी। इसी सीजन में दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे थे। इसी शो में दोनों ने अपने रिश्ते पर हामि भरी थी। शो में प्रिंस ने युविका चौधरी को बेहद ही अलग तरीके से प्रपोज किया था। प्रिंस ने युविका को हार्ट शेप में रोटी बनाकर अपने मन की बात कही थी। करीब 3 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। फिलहाल दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।
बंदगी और पुनीश शर्मा
बिग बॉस के 11वें सीजन में बंदगी और पुनीश शर्मा कंटेस्टेंट बनकर आए थे। इस सीजन के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया था। सीजन खत्म होने के बाद भी दोनों साथ हैं। बंदगी और पुनीश शर्मा को साथ में कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। दोनों साथ में बेहद अच्छे लगते हैं और फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद हैं।
अदिती शर्मा और सरवर अहूजा
अदिति शर्मा और सरवर आहूजा टीवी के जाने माने चेहरों में से एक हैं। साल 2004 में आए ज़ी सिनेस्टार की खोज शो में दोनों ने कंटेस्टेंट बनकर भाग लिया था। इसके बाद अदिती और सरवर ने खन्ना और अय्यर फिल्म में एक-साथ काम किया। इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। साल 2004 में पहली बार एक-दूसरे से मिलने के 10 साल बाद यानी 2014 में दोनों ने खूब धूमधाम से शादी रचाई थी।
हिमांशु मल्होत्रा और अमृता
हिमांशु और अमृता भी सिनेस्टार की खोज शो पर पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों ने नच बलिए सीजन 7 में एक-साथ भाग लिया और यह सीजन भी जीता था। हालांकि, इसके कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। हिमांशु ने एक रियलिटी टीवी शो पर यह बात बताई थी कि उन्होनें अमृता को जलाने के लिए एक लड़की को किस किया था।
लेकिन दोनों ने अपने बीच में आई दूरी औरमिसअंडरस्टैंडिंग को दूर किया और साल 2015 में शादी रचा ली। हालांकि, आपको बता दें कि ये कपल सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहता है। इस बारे में बात करते हुए अमृता ने एक बार बताया था कि उन्होनें म्यूचल अंडरस्टैंडिग से सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला लिया है। उन्होनें बताया कि इंटरनेट पर समय बिताने के बजाय वह एक-दूसरे के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:जानें कौन-सी हैं वे टीवी एक्ट्रेसेस जिन्होनें दूसरी बार रचाई शादी
रूप भिंडर और मोहित सागर
रूप भिंडर और मोहित सागर ने टीवी के सबसे हिट रियलिटी शो रोडीज में भाग लिया था। हालांकि, रूप रोडीज के 6वें सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आई थीं, जबकि मोहित ने 8वें सीजन में हिस्सा लिया था। क्योंकि दोनों की रूचि समान थी, इसी वजह से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। हालांकि,रूप और मोहित दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी सीक्रेट रखा था। लेकिन जब दोनों ने सगाई की, इसके बाद से दोनों के अफेयर के बारे में सबको पता चला। सगाई करने के कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी रचा ली थी। इस शादी में रोडीज के कई कंटेस्टेंट और रघु और राम भी शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी
तनीषा मुखर्जी और अरमान मलिक
तनीषा मुखर्जी और अरमान मलिक दोनों की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। काफी मतभेदों के बावजूद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन बिग बॉस शो से निकलने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप करने का कारण यह बताया गया कि वह दोनों ही बेहद अलग थे और साथ नहीं रह सकते थे। इसके साथ ही ऐसी अफवाहें भी उड़ने लगी थी कि अरमान मलिक पहले से शादीशुदा हैं।
हालांकि, इस रिलेशन के खत्म होने की वजह यह भी बताई गई थी कि तनीषा के घरवाले से रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, यह हम नहीं जानते हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान तनीषा ने कहा था कि मैं और अरमान अलग-अलग विचारधारा रखते हैं और में उन्हें शुभकामनाएं देती हूं और भगवान उनका भला करें।"
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram.Com & Google.Com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों