पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने शरीद भगत सिंह के गांव खटकल कलां में शपथ ग्रहण कर ली है। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। हालांकि, कार्यकाल के लिहाज में भगवंत मान पंजाब के 25वें सीएम हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद से लगभग करोड़ों लोगों ने भगवंत मान और उनकी पत्नी के बारे में सर्च कर रहे हैं।
ऐसे में अगर आप भी पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी और उनके बच्चों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर और उनके बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर हैं। हालांकि, ये कहा जाता है कि साल 2015 में भगवंत मान और उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद इंदरप्रीत कौर कुछ दिनों के लिए देश से बाहर चली थीं। इंदरप्रीत कौर और भगवंत मान के दो बच्चे भी हैं।
इसे भी पढ़ें:शाहरुख खान ने कहा "कुछ कुछ होने वाला है" तो सलमान खान ने बता दी ये पूरी खबर
View this post on Instagram
कई लोगों का मानना है कि भगवंत मान पंजाब के लिए कुछ करना चाहते थे इस वजह से उनकी पत्नी उनसे अलग हो गई। कई लोगों का यह भी मानना है कि एक राजनीतिक व्यक्ति होने के बाद भगवंत मान परिवार को अधिक समय नहीं दे पाते थे जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए। कई लोगों का यह भी मानना है कि भगवंत मान और इंदरप्रीत कौर के बीच तालमेल सही नहीं थें इसलिए दोनों अलग हो गए।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम दिलशान मान और बेटी का नाम सीरत कौर मान नाम है। इन दोनों के बारे में बोला जाता है कि अभी ये पढ़ाई कर रहे हैं। कहा जाता है कि पंजाब चुनाव जितने के बाद भगवंत मान अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गुरद्वारा में माथा टेकने गए थें।
इसे भी पढ़ें:फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया ने रिलीज किया अपना पहला लुक
कहा जाता है कि 1990 के दशक में भगवंत मान और जगतार जग्गी ने एक कॉमेडी जोड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। भगवंत मान ने फिल्म कचेहरी से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि उन्होंने लगभग 12 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। साल 2014 में 2014 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत दर्ज की और 2019 में दोबारा संगरूर से लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में चुने गए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@pehchanexpress.com,wikibio.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।