herzindagi
bollywood celebrities nick names

प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर तक, यह है इन सेलेब्स के निक नेम

कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के निक नेम्स इतने क्यूट हैं कि उन्हें जानकर आप एक बार फिर से उनके फैन बन जाएंगे। 
Editorial
Updated:- 2021-11-26, 13:15 IST

हम सभी का कोई ना कोई निक नेम अवश्य होता है, जिससे हमारे करीबी या रिश्तेदार हमें पुकारते हैं। यह निक नेम अक्सर काफी क्यूट होते हैं, लेकिन हर किसी के सामने इन नाम को पुकारने में शायद हमें अजीब लगे। लेकिन हमारी ही तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के भी अपने कुछ निकनेम होते हैं। इनमें से कुछ निक नेम इंडस्ट्री में आने के बाद फिल्मों और लुक्स के अनुसार फैन्स द्वारा दिए जाते हैं, जैसे प्रियंका चोपड़ा को अक्सर देसी गर्ल कहकर पुकारा जाता है। यह नाम उनकी फिल्म के एक गाने के बोल पर आधारित है। लेकिन प्रियंका का रियल निक नेम यह नहीं है। उन्हें भी अन्य बच्चों की तरह बचपन में एक निक नेम मिला था।

ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें लाखों-करोड़ों फैन्स हैं और लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। लेकिन उनके बचपन के निक नेम के बारे में कोई नहीं जानता। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के निक नेम्स के बारे में बता रहे हैं-

आलिया भट्ट

alia bhtt nick name

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बचपन में सभी आलू कहकर पुकारते थे। आलिया ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि बचपन में वह काफी मोटी थी, जिसके कारण उनके दोस्त व फैमिली मेंबर्स उन्हें आलू कहते थे। बाद में यही उनका निकनेम बन गया था। हालांकि, फिल्मों में एंट्री लेने से पहले आलिया ने अपना वजन काफी कम कर लिया था।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी सेलेब्स हैं, जिनके कई सारे निकनेम्स है। इंडस्ट्री में उनके बहुत सारे दोस्त उन्हें पिग्गी चॉप्स कहकर पुकारते हैं। यह नाम उन्हें अभिषेक बच्चन ने दिया था। वहीं, फैन्स के लिए वह आज भी देसी गर्ल हैं। हालांकि, बचपन में घर पर, उन्हें प्यार से मिठू कहा जाता है, क्योंकि उन्हें बचपन में लोगों की नकल करने की आदत थी। हालांकि, उनके परिवार में कई लोग उन्हें मिमी भी कहते हैं, जो प्रसिद्ध फ्रांसीसी दिवा, मिमी रोजर्स से प्रेरित है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwariya rai bachchan

अगर पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के निकनेम की बात की जाए तो लोग उन्हें बच्चन बहू या या ऐश कहना पसंद करते हैं। लेकिन यह सभी नाम उन्हें इंडस्ट्री में आने के बाद मिले हैं। लेकिन, उनका असली निकनेम गुल्लू है। यह थोड़ा अलग है, लेकिन क्यूट नेम कुछ इसी तरह के होते हैं। है ना!

इसे ज़रूर पढ़ें-एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, बोर्ड एग्जाम में पा चुकी हैं शानदार मार्क्स

कंगना रनौत

kangana raut

क्वीन मूवी में दमदार परफार्मेंस के बाद कंगना को एक नया निकनेम मिला था और वह था बॉलीवुड की क्वीन। वैसे उनका नाम कंगना भी बेहद खूबसूरत है, जिसका हिंदी में अर्थ है चूड़ी। लेकिन क्या आपको पता है कि कंगना का निकनेम लड़कों जैसा है। उनके परिवार वाले उन्हें अरशद कहते हैं, जिसका अर्थ है भक्ति। शायद ऐसा इसलिए है, क्योंकि बचपन से ही कंगना को लड़का और लड़की में भेदभाव करना पसंद नहीं है।

सोनम कपूर

sonam kapoor nick name

बॉलीवुड की ट्रेंडसेटर और फैशनिस्टा के रूप में जानी जाने वाली सोनम कपूर का ड्रेसिंग सेंस अमेजिंग है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में आने से पहले सोनम की ओवरवेट थी और उन्होंने उसे कम करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। लेकिन इस सबके अलग सोनम कपूर का निकनेम यकीनन बेहद अलग था। उन्हें बचपन में जिराफ कहकर पुकारा जाता था, ऐसा निकनेम शायद ही किसी का हो। सोनम कपूरने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता अनिल कपूर उनकी हाइट के कारण उन्हें जिराफ कहना पसंद करते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-ग्‍लैमर के मामले में बहुओं को भी मात देती हैं टीवी की ये 5 सास

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।