herzindagi
khushi kapoor says people mocked her looks main

'मां श्रीदेवी और बहन जाह्नवी कपूर की तरह नहीं दिखती थी, लोग उड़ाते थे मजाक'-खुशी कपूर

खुशी कपूर ने बताया कि मां श्रीदेवी और बहन जाह्नवी कपूर से अलग लुक्स की वजह से लोग अक्सर उनका मजाक बनाते थे, जानिए पूरी खबर
Editorial
Updated:- 2020-05-20, 10:21 IST

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है, लेकिन फिर भी वह सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी हैं। जाह्नवी आने वाले वक्त में कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली है, जिनकी रिलीज में अभी वक्त है। जाह्नवी कपूर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। खुशी कपूर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। खुशी कपूर लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले ही अमेरिका से मुंबई वापस आ गई थीं। फिलहाल खुशी जाह्नवी कपूर के साथ क्वारंटाइन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। 

'बचपन से ही होती रही है लुक्स को लेकर आलोचना' 

 

 

 

View this post on Instagram

Who is the real Khushi Kapoor? A normal 19-year old girl – funny, shy and a little awkward. She strives to grow from the challenges life throws at her and wishes to make people smile. She believes in “staying true to yourself and comfortable in your own skin.” Here’s a glimpse of Khushi’s world from her heart – as pure and raw as it gets. @khushi05k Graphics : @nimrankang #quarantine #quarantinelife

A post shared by Pearl Malik (@pearlmalik22) onMay 8, 2020 at 11:41pm PDT

खुशी ने हाल ही में खुद से जुड़ी कुछ अहम बातें शेयर की हैं। खुशी ने बताया कि छोटे पर से ही लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है, जिससे वह खुद को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं फील कर पाती थीं। खुशी ने बताया, 'मैं अपनी मम्मी और बहन की तरह नहीं दिखती हूं, इसके लिए लोग मेरा कई बार मजाक बनाते थे। कभी-कभी इससे मेरा खानपान और मेरी ड्रेसिंग भी प्रभावित होती थी।'

इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने ऐश्वर्या राय के 'उमराव जान' के गाने पर डांस वाला वीडियो शेयर किया, आप भी देखिए

'मैं रियल पर्सन हूं'

khushi kapoor janhvi kapoor with boney kapoor

खुशी ने आगे कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि मैं इसे कैसे हैंडल करूं। मैं बहुत शर्मीली हूं और जब कोई मुझे लेकर कमेंट करता है, तो मुझे अजीब लगता है। लेकिन लोगों को समझना होगा कि मैं रियल पर्सन हूं।'

इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने अपने इमोशनल नोट में क्‍या लिया है मां श्रीदेवी के बारे में, आप भी पढ़ें

खुशी कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं और उनके लु्क्स को लेकर लोगों का कमेंट करना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन सार्वजनिक तौर पर लुक्स को लेकर बहुत ज्यादा कमेंट्स किसी भी इंसान की सोच को प्रभावित करते हैं। खुशी कपूर की तरह बहुत सी महिलाएं अपने अलग लुक्स के लिए लोगों की बातें और तरह-तरह के कमेंट सुनते हैं। लेकिन इस तरह के कमेंट्स से प्रभावित हो जाना और उन्हें खामोशी से स्वीकार कर लेना सही नहीं है। खुशी कपूर ने जिस तरह से अपने विचार रखें, उसी तरह से हर महिला को एक्सप्रेसिव होने की जरूरत है।

 

अगर महिलाएं अपनी जिंदगी को प्रभावित करने वाली हर छोटी-बड़ी चीज को एक्सप्रेस करें तो वे ना सिर्फ खुश रह सकती हैं, बल्कि कॉन्फिडेंस के साथ अपनी जिंदगी जी सकती हैं।  

 

अगर जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही जाह्नवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी बड़े बैनर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे पॉपुलर सेलेब्रिटीज काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

अगर आपको यह खबर इंट्रस्टिंग लगी तो इसे जरूर शेयर करें और अपने चहेते सेलेब्स के बारे में जानने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी

Image Courtesy: Instagram(@janhvikapoor, @khushi.kapoorr)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।