श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर साथ में बहुत प्यारी लगती हैं। दोनों बहनों का एक-दूसरे के लिए प्यार देखते ही बनता है। बचपन से ही दोनों एक-दूसरे के लिए काफी ज्यादा इमोशनल रही हैं। आज खुशी कपूर अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और इस मौके पर बड़ी बहन जाह्नवी ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टग्राम पर प्यारी बहन खुशी के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देने के लिखा है, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम मेरी लाइफलाइन हो, जन्मदिन मुबारक हो, मैं तुम्हें बहुत मिस करती हूं।' इस पोस्ट के साथ जाह्नवी ने खुशी के साथ कई अनदेखी तस्वीरें और क्यूट वीडियो भी शेयर किए हैं। एक तस्वीर में वह होटल के कमरे में खुशी की पीठ पर सवारी करती दिख रही हैं। वहीं एक और वीडियो में जाह्नवी खुशी को हैप्पी बर्थडे गाते हुए बर्थडे विश कर रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी और खुशी कपूर दोस्तों संग इन खूबसूरत वादियों में मना रही हैं हॉलिडे, देखें फोटोज
View this post on Instagram
I’m so proud of you. You’re my lifeline. Happy birthday I miss you so much ❤️❤️❤️❤️
फिलहाल खुशी कपूर भारत से बाहर अमेरिका में पढ़ाई कर रह हैं। खुशी न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में पढ़ाई कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से अपने बॉलीवुड के सफर का आगाज किया था और अपनी बहन की देखादेखी खुशी कपूर भी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड अपनी किस्मत आजमाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: खुशी कपूर बॉलीवुड डेब्यू किस फिल्म से करेंगी, इसका फैसला करेंगे पापा बोनी कपूर
खुशी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ में फन लविंग हैं और खुलकर जिंदगी जीने में यकीन रखती हैं। उन्हें नई-नई जगहें घूमने में मजा आता है। उन्हें टैटू बनवाने का बहुत शौक है। उन्होंने अपनी बॉडी पर तीन टैटू बनवाए थे, एक परिवार के सदस्यों के बर्थडे पर आधारित रोमन नंबर्स वाला, एक दोस्त के नाम का और तीसरा इंस्पिरेशनल मैसेज वाला था, जिसमें लिखा था, 'खुद ही राह बनाओ'।
खुशी कपूर को स्टाइलिश अंदाज में रहना पसंद है। अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर होने वाली तस्वीरों में वह काफी ग्लैमरस नजर आती हैं। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप उनकी करीबी दोस्त हैं और वह भी उनकी तरह सोशल मीडिया में चर्चित रहती हैं।
पापा बोनी कपूर और मां श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, दोनों बहनों को बड़े नाजों से पाला, लेकिन श्रीदेवी की असमय मौत दोनों के लिए बड़ा सदमा था। इस समय में बोनी कपूर की दूसरी पत्नी मोना कपूर से हुई दोनों संतानें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने उन्हें सहारा दिया था। हालांकि जब बोनी कपूर ने मोना को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की थी, तो अर्जुन कपूर इससे काफी ज्यादा नाराज थे और श्रीदेवी के साथ उनकी नहीं बनती थी। लेकिन श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अर्जुन कपूर अपने परिवार के लिए बड़ा सहारा बने और दोनों बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बड़े भाई होने का फर्ज निभाया। इस तरह यह परिवार फिर से एक हो गया।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।