herzindagi
pets for good luck

घर में इन 6 जानवरों को पालना खोल सकता है आपकी सुनहरी किस्मत

ज्योतिष के अनुसार घर में कुछ चुनिंदा पशुओं को पालने से भाग्योदय होता है और घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है।  
Editorial
Updated:- 2023-01-02, 10:49 IST

Pets For Good Luck: ज्योतिष में पशुओं को अत्यंत महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि घर में पशु पालने से न सिर्फ घर के मुखिया पर बल्कि घर के हर एक सदस्य और घर के वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी जानकारी के आधार पर आज हम आपको 6 ऐसे जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में पालना आपकी किस्मत खोल सकता है और घर की नकारात्मकता को दूर कर शुभता को घर में ला सकता है।

मेंढक (Frog)

Frog

ज्योतिष के साथ-साथ वास्तु में भी मेंढक पालना अति शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र (ज्योतिष शास्त्र में होती हैं 12 राशियां) कहता है कि मेंढक पालने से घर में पसरी बीमारियां दूर हो जाती हैं। आप असली मेंढक के बजाय पीतल या कांच का मेंढक भी पाल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Bhagavad Gita: भगवत गीता पढ़ने के दौरान आप भी तो नहीं करते इन नियमों में चूक

घोड़ा (Horse)

Horse

घोड़ा मेहनत, ताकत आर सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप घोड़ा पालते हैं तो इसके शुभ प्रभाव से आपको जीवन में सफलता मिलेगा और मेहनत करने की ऊजा भी प्राप्त होगी। साथ ही, घोड़े के प्रभ्जाव से आप मानसिक तौर पर बल प्राप्त करेंगे। आप घोड़े की तस्वीर भी घर में लगा सकते हैं।

कछुआ (Turtle)

Turtle

कछुए को धन से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि अगर घर में कछुआ हो तो धन लाभ होता है और कछुए के प्रभाव से धन प्राप्ति के नए स्रोत भी खुलते हैं। कछुए को घर में पालने से मां लक्ष्मी का वास भी बना रहता है। आप पीतल का कछुआ भी घर में रख सकते हैं।

खरगोश (Rabbit)

Rabbit

खरगोश को सकारात्मकता और सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के लिये वास्तु टिप्स)का प्रतीक माना जाता है। घर में खरगोश पालने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बुरी नजर से बचाव होता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है।

मछली (Fish)

Fish

भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार के कारण मछली पालना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, वास्तु में भी मछली को शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर में मछली पालने से कष्टों का निवारण होता है। एक्वेरियम में गोल्डन और काली मछली रखना और भी शुभ साबित हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:घर में लगा रही हैं क्रिसमस ट्री तो जरूर जानें ये वास्तु के नियम

कुत्ता (Dog)

Dog

हिन्दू धर्म में कुत्ते को रोटी खिलाना राहु के दुष्प्रभाव का तोड़ माना गया है। वहीं, कुत्ता भैरव बाबा की सवारी भी है। ऐसे में कुत्ते को घर में पालने से ग्रह दोषों, वास्तु दोषों और विपत्तियों से छुटकारा मिलता है एवं भगवान भैरव की कृपा भी प्राप्त होती है।

तो ये थे वो 6 जानवर जिन्हें घर में पालने से भाग्योदय होता है और घर में शुभता का आगमन होता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Pexels

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।