घर को सजाने और बैठने के लिए सोफा जरूरी होता है। इसलिए सोफा के रंग से लेकर डिजाइन तक पर खास ध्यान दिया जाता है। सोफा से घर देखने में भी सुंदर लगता है। अक्सर लोग लेदर से बने सोफा खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि यह देखने में क्लासी लुक देता है। घर की सफाई के दौरान सोफा भी साफ किया जाता है, क्योंकि इस पर धूल-गंदगी के अलावा दाग भी लग जाते हैं। वैसे तो रोजाना ही सोफा को कपड़े से पोंछ लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं कर पाती हैं, तो हफ्ते में एक बार सोफा को साफ जरूर करें। अगर आपके घर में भी लेदर से बना सोफा है, तो आज हम आपको बताएंगे कि इसकी सफाई करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
लेदर के भी कई प्रकार होते है। अगर आपका सोफा लेदर से बना है, तो आपको इसकी सफाई करने से पहले यह जानना चाहिए कि लेदर का टाइप क्या है। हर लेदर की सफाई अलग-अलग तरीके से की जाती है। यह जानने के लिए आपको मैन्युफैक्चरिंग जानकारी पढ़नी चाहिए। जानकारी पढ़ने से आपको सोफा को साफ करने के लिए किस चीज का इस्तेमाल करना चाहिए और क्या नहीं, यह भी पता चल जाएगा।
लेदर के सोफा की सफाई के लिए आपको हार्ड चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खासतौर पर ब्रश। ब्रश से सफाई करने से लेदर पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। ब्रश के बजाय साफ्ट कपड़ा या स्पॉन्ज का उपयोग करें। इनके उपयोग से न केवल सोफा साफ हो जाएगा बल्कि कोई नुकसान भी नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: माइक्रोफाइबर सोफा की सफाई करने के अपनाएं ये आसान तरीके
लेदर को साफ करने के लिए आपको हार्श केमिकल से बने क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन क्लीनर के उपयोग से लेदर का रंग फेड हो सकता है। खासतौर पर ब्लीच और अमोनिया का भूलकर भी लेदर के सोफा पर इस्तेमाल न करें। इसके बजाय आप केवल लिक्विड सोप और बेबी शैंपू का उपयोग कर सकती हैं। ये दोनों चीजें, लेदर को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। (लेदर फर्नीचर की सफाई कैसे करें)
इसे भी पढ़ें: घर में रखें सोफा व चेयर की डीप क्लीनिंग के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
क्या लेदर का सोफा व्हाइट कलर का है और इस पर दाग लग गया है। ऐसे में आपको केवल दाग वाली जगह को साफ करना चाहिए। ज्यादातर लोग यह गलती करते हैं कि पूरे सोफे को साफ करने लगते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। केवल दाग वाली जगह पर स्टेन रिमूवल प्रोडक्ट का उपयोग करें। (दाग हटाने के आसान तरीके)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।