करवा चौथ के पर्व को मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं का त्योहार माना जाता है। इस दिन हर शादीशुदा महिला अपने पति की लंबी उम्र की कामना मन में लिए हुए निर्जला व्रत करती है और चांद के दर्शन करने के बाद व्रत खोलती है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोलह श्रृंगार करके सजी धजी व्रती महिला की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उनका सौभाग्य बना रहता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं जिसका वास्तु और ज्योतिष में भी बड़ा महत्त्व बताया गया है।
सोलह श्रृंगार में सबसे ज्यादा प्रमुख हैं चूड़ियां। किसी भी सुहागन के लिए चूड़ियां उसके सौंदर्य में चार चांद लगाती हैं। इनके बिना श्रृंगार अधूरा होता है। जब बात करवा चौथ में चूड़ियों की है तब यदि आप वास्तु के अनुसार इन्हें पहनती हैं तो ये आपके पति के सौभाग्य के लिए अच्छा माना जाता है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें करवा चौथ के दिन चूड़ियां पहनते समय वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए।
वास्तु की मानें तो कभी भी आपको करवा चौथ के दिन किसी दूसरी की पहनी हुई चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसी चूड़ियां पहनने से कभी भी पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है और करवा चौथ के व्रत का भी पूर्ण फल नहीं मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी और की पहनी हुई चूड़ियां पहनने से पति को असफलता मिलती है।
वास्तु के अनुसार कभी भी टूटी या चटकी चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए क्योंकि ऐसी चूड़ियां जीवन में दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। टूटी हुई चूड़ियां पहनने से और करवा चौथ का पूजन करने से कभी भी पूजन स्वीकार्य नहीं होता है। इस दिन शादीशुदा महिलाओं को अपना हाथ खाली नहीं रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: करवा चौथ पर नहीं पहनना चाहती हैं कांच की चूड़ियां तो इन्हें ट्राई करें
यदि आप करवा चौथ का व्रत करती हैं तो आपको वास्तु के अनुसार कभी भी काली चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। काली चूड़ियां जीवन में वास्तु दोष का कारण बनती हैं और जीवन में नकारात्मकता लाती हैं। इसलिए आपको इस दिन कभी भी काली चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। इस दिन आपको सफेद चूड़ियां भी नहीं पहननी चाहिए। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार आपके लिए लाल, नारंगी या पीले रंग की चूड़ियां सबसे ज्यादा शुभ होती हैं।
वास्तु के अनुसार आपको करवा चौथ के दिन कभी भी हाथों में एक चूड़ी नहीं पहननी चाहिए। एक से ज्यादा चूड़ियां पति के लिए सौभाग्य लाती हैं। हमेशा आप जोड़े में चूड़ियां पहनें या फिर दो से ज्यादा चूड़ियां पहनें। लेकिन आपको कभी भी तीन चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: जानें ज्योतिष के अनुसार चूड़ियां पहनने के सही नियम और शुभ अशुभ फल
ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ के दिन यदि आप कांच की चूड़ियां पहनती हैं तो ये आपके पति के लिए अच्छा होता है। इस दिन आप मेटल या प्लास्टिक की चूड़ियां पहनने से बचें।
यदि आप करवा चौथ के दिन वास्तु अनुसार चूड़ियां पहनती हैं तो ये पति के जीवन के लिए शुभ माना जाता है और आपको भी सौभाग्य प्रदान करता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com and unsplash.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।