करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके दुल्हन की तरह सज-धज और निर्जल व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। करवा चौथ पर 16 श्रृंगार का खास महत्व होता है और इस श्रृंगार में सबसे ज्यादा महत्व चूड़ियों का होता है। इस दिन महिलाएं नए-नए डिजाइन्स की चूड़ियां पहनती है। कुछ का यह भी मानना है कि सुहाग का प्रतीक मानी जानी वाली चूड़ियां महिलाओं की बॉडी को एनर्जी देने के साथ पॉजिटीविटी बनाए रखने में मदद करती हैं। आमतौर पर महिलाएं कांच की चूड़ी पहनना पसंद करती हैं।
कांच की चूड़ियों के बारे में सभी जानते हैं, वह सुंदर होने के अलावा नाजुक होती हैं। लेकिन पति की लंबी उम्र और उसकी किस्मत और खुशहाली का बनाए रखने के लिए विवाहित महिला को हमेशा कांच से बनी चूड़ियां पहनने का सुझाव दिया जाता है। लेकिन कुछ महिलाएं चूड़ी के टूटने या छोटे बच्चों के कारण इसे पहनने से बचती हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि त्योहार और मांगलिक कार्यो पर आप कांच के अलावा सोने, चांदी, मोती और लाख से बनी चूड़ियां या कड़े भी पहन सकती हैं। आइए करवा चौथ के इस स्पेशल दिन के लिए कांच की चूड़ियों के अलावा अन्य विकल्प के बारे में जानते हैं।
यह चूड़ियां शंख से बनाई जाती है और बंगाली महिलाओं द्वारा इसे पहना जाता है। शाखा और पोला बंगाली हिंदू संस्कृति में एक विवाहित महिला का प्रतीक हैं। ज्यादातर यह वाइट कलर के होते हैं और इसे शुभ माना जाता है। इनके क्लासिक कलर के कारण, हमें लगता है कि करवा चौथ में आप कांच की जगह इसे ट्राई कर सकती हैं। अगर वाइट नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे वाइट और रेड के कॉम्बिनेशन में आप इसे पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शादीशुदा बंगाली महिलाएं क्यों पहनती हैं 'शाखा पोला' कंगन, जानें रोचक तथ्य
सिख और पंजाबी शादी में, हाथी दांत की चूड़ियां सेट में पहनी जाती हैं। आइवरी ज्वैलरी इन दिनों काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह सोने जितनी महंगी नहीं है और लोग इसे खरीद सकते हैं। हाथीदांत से बनी चूड़ियों पर नाज़ुक नक्काशी सभी को बहुत पसंद आती है। इसकी सामग्री का उपयोग भारत में सदियों से गहने और मूर्तियां बनाने के लिए किया जाता रहा है। अगर आप करवा चौथ पर हाई-फैशन लुक को बनाना चाह रही हैं, तो हाथीदांत की चूड़ियां आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है।
पिघले हुए रंग के लाख को सामान्य लाख पर रगड़ दिया जाता है जब तक कि यह रंग को अवशोषित न कर लें। फिर लाख को दबाया जाता है और पीतल की धातु की चूड़ियों पर अटकाया जाता है। सामान्य लाख को लकड़ी की छड़ पर मोटे तौर पर चिपकाया जाता है और इसे एक बेलनाकार आकार में बनाने के लिए एक सपाट सतह पर लुढ़काया जाता है। यह लाख तो कोयला बर्नर पर धीरे-धीरे गरम होता है। यह भारत, नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश में ज्यादातर दक्षिण एशियाई महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले पारंपरिक आभूषण हैं। आपने निश्चित रूप से अपने जीवन में कभी न कभी तो लाख की चूड़ियां जरूर पहनी होंगी। ये आम हैं जो धातु की चूड़ियों की तरह दिखती हैं। कीमती पत्थरों के साथ एंबेडेड, लाख की चूड़ियां आपके उत्सव के रंग को कई गुना बढ़ा सकती हैं।
हम भारतीयों को कला और क्रिएटिविटी बहुत पसंद है, विशेष रूप से ऐसी चीज़ जो अक्सर इस्तेमाल की जा सकती है। लकड़ी की चूड़ियां बिलकुल वैसी हैं जैसी हम बात कर रहे हैं। अगर आप एक बजट पर हैं और एलिगेंट गहने पसंद करती हैं तो लकड़ी की चूड़ियां बिल्कुल वैसी ही हैं, जो आप पसंद करेंगी। आप इस स्पेशल दिन को और भी आकर्षक बनाने के लिए अपनी साड़ी, लहंगे या ड्रेस के साथ लकड़ी की रंग-बिरंगी चूड़ियों को चुन सकती हैं।
शादी-ब्याह या त्योहार की बात आने पर ज्यादातर महिलाएं सोने की चूड़ियां पहनना भी पसंद करती हैं क्योंकि यह सुंदर दिखने के साथ-साथ शुभ भी मानी जाती है। काड़ा और कांच की चूड़ियों को एक साथ करने के बजाय, अपनी सोने की चूड़ियों को क्लब करें।
इसे जरूर पढ़ें: खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं चूड़ियां, हेल्थ भी रहती है दुरुस्त
बहुत सारी महिलाएं ऐसी भी होती है जिन्हें बहुत ज्यादा चमचमती चूड़ियां पहनना पसंद नहीं होता है। ऐसी महिलाएं करवा चौथ के लिए चांद की चूड़ियों का विकल्प चुन सकती हैं क्योंकि चांदी आपको बैलेंस बनाने में मदद करती है। लेकिन अगर आपकी साड़ी पर गोल्डन कढ़ाई है तो हम चांदी की चूड़ियां चुनने की सलाह आपको नहीं देंगे।
अगर आप भी अपने स्पेशल दिन के मौके पर कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो अपने लिए इनमें से कोई विकल्प चुन सकती हैं।
Image Credit: Pinterest. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।