90s में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी करिश्मा कपूर ने 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था और उनकी पहले फिल्म थी प्रेम कैदी। हर बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह करिश्मा भी सुर्खियों में रही हैं और जिसमें मुख्य है उनके लव अफेयर्स। हम आपको इस लेख में उन एक्टर्स के बारे में बताने वाल हैं जिनके साथ करिश्मा का नाम जुड़ चूका है। आइए जानते हैं इन एक्टर्स केक नाम।
ऐसी कई सारी फिल्में हैं जिनमें आपको करिश्मा और गोविंदा साथ में दिख जाएंगे और उस समय इनकी जोड़ी भी बहुत लोकप्रिय थी। एक समय आत्या था जब दोनों की खूब सारी फिल्में चल रही थी और यही समय था जब इन दोनों जुड़ा। इनके अफेयर की कई सारी खबरे चल रही थी। बाद में इन दोनों ने दूरियां बना ली और फिर यह किस्सा यहीं खत्म हो गया।
इसे जरूर पढ़ें-पहले अभिषेक से टूटी सगाई फिर पति ने तोड़ा दिल, जानें करिश्मा के जीवन के कुछ कंट्रोवर्शियल किस्से
अभिषेक और करिश्मा के अफेयर के कई चर्चे उस समय उफान और थे जब करिश्मा कपूर के भाई निखिल के साथ अभिषेक की बहन की शादी हुई थी। अभिषेक और करिश्मा कपूर ने 5 साल तक साथ रहे और बात शादी तक भी आ गई थी लेकिन किसी वजह से यह रिश्ता नहीं हो पाया और टूट गया।
करिश्मा और अजय देवगन का अफेयर का किस्सा भी बड़ा मजेदार है। कहा जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया था। करिश्मा से पहले अजय रवीना टंडन को डेट कर रहे और करिश्मा के आने के बाद इनका ब्रेकअप हुआ था। माना जाता है कि फिल्म जिगर के बाद इन दोनों का अफेयर शुरू हुआ था लेकिन बाद में ये सब चीजें खत्म हो गई।
एक समय था जब करिश्मा कपूर और सलमान खान का नाम भी एक साथ जुड़ा था। करिश्मा का अजय देवगन के साथ ब्रेकअप के बाद ये खबरे आने लगी की वो और सलमान खान एक साथ हैं और डेट का रहे हैं। यह चर्चे तब शुरू हुए जब दोनों 1996 में फिल्म 'जीत' एक साथ कर रहे थे।
इसे जरूर पढ़ें-जानें क्यों करिश्मा कपूर ने रेखा से डरते-डरते साइन की थी 'जुबैदा'
आप किस एक्टर या एक्ट्रेस की लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram, wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।