इन सेलेब्स ने पहाड़ों पर बसाया है ख़ूबसूरत आशियाना, जानिए किसका घर है सबसे ख़ूबसूरत

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो हर साल पहाड़ों पर घूमने जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपना आशियाना पहाड़ों पर बना चुके हैं।

celebs beautiful home

बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं, जिन्हें पहाड़ बहुत पसंद है। कई बार वह पहाड़ों में अपनी दिलचस्पी और उसकी ख़ूबसूरती की बातें कर चुके हैं। जब भी वक़्त मिलता है वह पहाड़ों पर समय बिताना पसंद करते हैं। आज हम बात करेंगे उन सेलेब्स की, जो अपना आशियाना पहाड़ों पर बना चुके हैं। छुट्टियों में या लॉकडाउन के दौरान वो वहां रहना पसंद करते हैं। यही नहीं इन सेलेब्स के ये घर बेहद ख़ूबसूरत भी हैं, जिनकी तस्वीरें देखने के बाद आप भी यहां सुकून भरे पल बिताना पसंद करेंगी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स प्रॉपर्टी में बहुत इन्वेस्ट करते हैं। मुंबई में घर होने के अलावा इन्होंने अलग-अलग जगहों पर भी अपने आशियाने बनाये हुए हैं। ऐसे में कुछ सेलेब्स को समंदर तो कुछ को पहाड़ों पर रहना पसंद हैं। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने पहाड़ों पर बेहद ख़ूबसूरत घर बनाया है।

कंगना रनौत

kangana home

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कंगना रनौत का, एक्ट्रेस का होमटाउन है शिमला। ऐसे में उन्होंने बेहद शानदार घर शिमला में बनाया है, जिसकी तस्वीरें वह इंस्टाग्राम पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस घर को शबनम गुप्ता ने डिज़ाइन किया था। कंगना रनौत का ये घर 7,600 स्क्वेयर फ़ीट में फैला हुआ है और इसमें सात कमरें हैं। चारों तरफ़ पहाड़ों से घिरे हुए इस घर को आधुनिक तरीक़े से डेकोरेट किया गया है। साल 2017 में इस घर को बनाने का काम शुरू किया गया था, जिसे बनने में 9 महीने लग गए थे।

नीना गुप्ता

neena gupta

नीना गुप्ता की इंस्टाग्राम तस्वीरों को देखें तो वह हमेशा हसीन वादियों के बीच अपना वीडियो बनाती नज़र आती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी अपना वक़्त उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में बिताया था। मुक्तेश्वर में बने नीना गुप्ता के इस घर में गार्डन एरिया भी हैं जहां उन्होंने चेयर और टेबल से ख़ूबसूरत स्पेस बनाया हुआ है। वह अक्सर इस एरिया में वीडियो बनाती नज़र आती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

करीना कपूर

kareena kapoor home

करीना कपूर और सैफ अली खान स्विट्ज़रलैंड को काफ़ी पसंद करते हैं। कपल अक्सर स्विस में अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं, पहाड़ों और बर्फ़ के बीच हॉलीडे डेस्टिनेशन हर किसी को पसंद होती है। वोग की रिपोर्ट के अनुसार दोनों का गस्ताद में एक लग्ज़री घर है। यही नहीं दोनों कई बार गस्ताद पैलेस में देखे जा चुके हैं। बता दें कि स्विट्ज़रलैंड दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत और महंगी जगहों में से एक है, ऐसे में उनका यह घर भी काफ़ी महंगा है।

इसे भी पढ़ें:Birth Anniversary: लेजेंडरी एक्ट्रेस नूतन के बारे में ये पांच बातें नहीं जानती होंगी आप!

प्रीति जिंटा

priety zinta

प्रीति जिंटा शिमला की रहने वाली हैं, ऐसे में यहां उनका एक नहीं बल्कि दो घर हैं। एक घर उनका पुश्तैनी है और दूसरा उन्होंने ख़ुद बनवाया है। लॉकडाउन से पहले प्रीति अपने शिमला वाले घर में क्लाविटी टाइम स्पेंड करती नज़र आईं थीं। इस दौरान उन्हें हाइकिंग भी की थी। गल्फ़ न्यूज़ को दिए हुए एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने बताया था कि वह हमेशा से चाहती थीं कि उनका अपने होमटाउन में एक घर हो, हालांकि जो पुश्तैनी मकान है वह काफ़ी भीड़भाड़ वाली जगह पर है। इसलिए उन्होंने पसंद की जगह को देखकर एक और घर बनवाया।

View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

इसे भी पढ़ें:कुछ इस तरह आप भी करें एक बेहतरीन रॉक गार्डन का निर्माण

अथिया शेट्टी

athiya shetthy

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड की गिनी-चुनी फ़िल्मों में नज़र आईं हैं। एक्ट्रेस का भी घर पहाड़ों पर है, हालांकि इस घर को सुनील शेट्टी ने बनवाया है। यह उनका हॉलीडे होम है, जहां की तस्वीरें अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। मुंबई से महज़ 83 किलोमीटर दूर खंडाला छोटा सा पहाड़ी एरिया है जो पहाड़ो और हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां की ख़ूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। सुनील शेट्टी का यह बंगला 6,200 स्क्वायर फ़ीट में बना है, जिसमें 5 बेडरूम हैं। उनका यह घर सभी सुविधाओं से लैस है, जहां ख़ुद सुनील शेट्टी भी वर्कआउट करते नज़र आते हैं।

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP