फिल्म 'सीमा' की गौरी हो, 'बंदनी' की कल्याणी हो, 'अनाड़ी' की आरती, या फिर हो सुजाता.. उन्होंने हर किरदार को बड़ी खूबसूरती से निभाया। जिस तरह की सादगी के साथ वह 70mm के पर्दे पर आती थीं, उसी सादगी और सरलता से उन्होंने अपना जीवन भी जिया। नूतन जानी-मानी अभिनेत्री शोभा समर्थ की बेटी थीं और अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी। अभिनेत्री काजल की मां तनुजा, उनकी छोटी बहन हैं। 70 के दशक में बॉलीवुड में बोल्ड और ब्यूटीफुल को परिभाषित करने वाली अदाकारा थीं नूतन। अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा में सशक्त छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री थीं नूतन। वह किसी परिचय की मोहताज नहीं रहीं। उन्होंने कभी अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बात नहीं की।शायद यही वजह रही कि फिल्मों की नूतन को सबने जाना मगर असल जिंदगी की नूतन के बारे में कम ही लोग जानते हैं। उनके बारे में ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें आप भी जानें।
फ्रेंच भाषा की जानकार
नूतन ने काफी कम उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में उनकी फिल्में बहुत खास नहीं चली, तो उनकी मां शोभना समर्थ ने उन्हें पढ़ाई के लिए स्विट्जरलैंड भेज दिया। वह चाहती थीं कि नूतन थोड़ा और फिनिशिंग सीखें। स्विट्जरलैंड में रहकर नूतन ने अपनी पढ़ाई भी पूरी की और फ्रेंच भी सीखी। कुछ समय बाद, जब उन्होंने अपनी मां को स्विट्जरलैंड से अपनी तस्वीरें भेजीं, तो उनकी मां को लगा, अब वह फिल्मों के लिए तैयार हैं। फिर नूतन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मिस इंडिया पेजेंट में लिया था हिस्सा
यह बात कम ही लोग जानते हैं कि मिस इंडिया पेजेंट में नूतन ने हिस्सा लिया था। जी हां, साल 1952 में, दो मिस इंडिया पेजेंट का आयोजन हुआ था। इनमें मशहूर क्लासिकल डांसर इंद्राणी रहमान और नूतन ने हिस्सा लिया था और दोनों ही विजेता भी रहे। नूतन जहां 'मिस मसूरी' बनी थीं और इंद्राणी रहमान ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। यह पेजेंट लोकल प्रेस ने आयोजित करवाया था।
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड के 8 सबसे चर्चित Love Triangles, पार्टनर होते हुए भी इन हीरो-हिरोइन का आया दूसरों पर दिल
हंटिंग ट्रिप्स और रेस देखने जाती थीं
नूतन के पति नौसेना अधिकारी थे, लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल, छुट्टियों पर जब घर आते, तो वह अपना समय प्रकृति और वाइल्डलाइफ के बीच बिताना पसंद करते थे। उन्होंने नूतन को भी हथियार हैंडल करने की बारीकियां सीखाई और नूतन और रजनीश अक्सर शिकार पर भी जाया करते थे। इसके अलावा, दोनों ही रेस देखने भी जाया करते थे।
इसे भी पढ़ें :Nutan birth anniversary: ये हैं नूतन की 5 बेहतरीन फिल्में
पेट्स से था बेहद लगाव
एक इंटरव्यू में नूतन के बेटे मोहनीश बहल ने खुद बताया था कि उनका परिवार पेट्स लवर रहा है। नूतन को पेट्स का बहुत शौक था। एक समय था जब नूतन के पास 22 डॉग्स थे और वह सभी का खुद और बराबर तरीके से ख्याल रख थीं। नूतन के पास एक फ्रेंच टीकप पूडल डॉग था, जिसका नाम क्यूपिड था। नूतन को क्यूपिड बहुत पसंद था और जहां भी नूतन जाया करती थीं, क्यूपिड भी उनके साथ जाया करता था। इस तस्वीर में उनका पेट कॉली है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड
जी हां, वह बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड रखती हैं। वहीं, 2011 में उनकी ही भतीजी अभिनेत्री काजोल ने इस कैटेगरी में पांच पुरस्कार जीते। अपने सशक्त अभिनय के लिए, छह पुरस्कार जीतने वाली, अभिनेत्री जया बच्चन के अलावा सबसे ज्यादा सम्मानित अभिनेत्री हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी सशक्त और प्रभावशाली अभिनय के लिए साल 1974 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
लंबे समय तक सिनेमा में राज करने वाली अभिनेत्री, अपनी सौम्य मुस्कान से हजारों का दिल जीतने वाली, सशक्त और प्रभावशाली किरदारों से सबका मन मोह लेने वाली लेजेंडरी एक्ट्रेस नूतन को हमारा सलाम!
Recommended Video
Image Credit : Mohnish bahl, googleartsandculture,cinemaazi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों