Navratri Rangoli Designs 2024: मां के चरणों से लेकर कलश वाले रंगोली डिजाइंस नवरात्रि के लिए हैं खास

Maa Durga Rangoli Designs 2024: रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए आप पुरानी चूड़ी, चावल, ढक्कन, चम्मच, कांटे जैसी कई चीजों की मदद ले सकते हैं।

rangoli designs for navratri

Chaitra Navratri Rangoli Designs 2024: किसी भी त्योहार के मौके पर घर को सजाने के लिए हम कई चीजें खरीदते हैं व घर की साफ-सफाई करते हैं। इसके अलावा घर को सजाने के लिए रंगोली भी बनाते हैं। इसके लिए खासकर मंदिर की दहलीज पर चरण कमल, स्वास्तिक, ओम और अन्य डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।

maa durga rangoli designs

त्योहारों की बात करें तो चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं चैत्र नवरात्रि के लिए मंदिर की दहलीज पर बनाने के लिए रंगोली के आसान डिजाइंस और बताएंगे इन्हें बनाने का आसान तरीका -

दीपक रंगोली डिजाइन (Deepak Rangoli Design)

Deepak Rangoli Design

रंगोली के डिजाइन में आप दीपक का इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं। चाहे तो बॉर्डर के लिए आप कई सारे दीपक जला सकती हैं और रंगोली के डिजाइन में चार चांद लगा सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो आप केवल 1 या 2 दीपक जला सकती हैं। आप चाहे तो आटे की मदद लेकर खुद भी दीया बना सकती हैं।

chaitra navratri rangoliइसे भी पढ़ें:Navratri Rangoli Designs 2024: पुरानी चूड़ियों और बोतल के ढक्कन की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये डिजाइंस

कलश रंगोली डिजाइन (Kalash Rangoli Design)

kalash rangoli

कलश के साथ में आप दीपक जला सकती हैं या स्वास्तिक बनाकर रंगोली के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। आप चाहे तो आमने-सामने दो कलश बना लें और इसके बीच में मां दुर्गा के चरण या स्वास्तिक बनाकर रंगोली के डिजाइन को पूरा करें। आप चाहे तो कलश के अंदर भी चरण या स्वास्तिक बना सकती हैं।

maa durga design rangoli

स्वास्तिक रंगोली डिजाइन (Swastik Rangoli Design)

Swastik Rangoli Design

स्वास्तिक में आपको कलश, मां दुर्गा की आकृति के साथ में अन्य कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। स्वास्तिक बनाने के लिए आप लाल रंग का इस्तेमाल करें और आस-पास में रंगोली के डिजाइन को पूरा करने के लिए पीले रंग को शामिल करें। यह दोनों ही रंग साथ में काफी खूबसूरत रंगोली बनाने में मदद करेंगे।

maa durga akritiइसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri Rangoli Design 2024: मंदिर की दहलीज पर बनाएं दुर्गा मां की चरण-कमल रंगोली

चरण कमल रंगोली डिजाइन (Charan Kamal Rangoli Design)

charan kamal rangoli designs

फूलों के साथ में आप मां दुर्गा के चरणों को रंगोली में बना सकते हैं। मां के चरण बनाने के लिए आप पुरानी चूड़ियों की सहायता ले सकती हैं। चाहे तो मां दुर्गा से जुड़ी कुछ विशेष लाइन्स भी आप रंगोली के जरिये लिख सकती हैं। आप चाहे तो साथ में दीपक भी जला सकती हैं।

easy rangoli for chaitra navratri

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको नवरात्रि के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit:facebook/ks kitchen and lifestyle, instagram/rangoli nation,rangoli by radhika, youtube/ monika palem,jeet rangoli

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP