Chaitra Navratri Rangoli Designs 2024: किसी भी त्योहार के मौके पर हम घर को सजाते हैं। इसके लिए हम कई चीजें खरीदते हैं, घर की साफ-सफाई करते हैं और रंगोली भी बनाते हैं। इसके लिए आप चरण कमल, स्वास्तिक, ओम और अन्य डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं और इस मौके पर घर के आंगन या मंदिर की दहलीज पर कई तरह के रंगोली क डिजाइन बनाये जा सकते हैं। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं पुरानी चूड़ियों और बोतल के ढक्कन की मदद से बनने वाले रंगोली के आसान डिजाइंस-
वैसे तो चूड़ियों की मदद से आप आसानी से कई तरह के रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं। वहीं अगर आप चूड़ियों की मदद से रंगोली को पूरा करना चाहती हैं तो इसके लिए एक चूड़ी के ऊपर दूसरी रखकर बॉर्डर का डिजाइन बना सकती हैं। अंदर की तरफ आप माँ दुर्गा की आकृति या स्वास्तिक को बना सकती हैं। आप चाहे तो अंदर की तरफ आप तीली की मदद से 3डी लुक भी दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri Rangoli Design: नवरात्रि के लिए 10 मिनट में बनाएं ये स्वास्तिक रंगोली डिजाइन
चरण कमल डिजाइन की रंगोली बनाने के लिए आप बड़े आकार के बोतल के ढक्कन या 2 चूड़ी की मदद ले सकती हैं। बॉर्डर के डिजाइन को बनाने के लिए फूल न सकती हैं। हर फूल का रंग आप अलग चुनें। इस तरह से देखने में काफी कलरफुल रंगोली का डिजाइन नजर आएगा। चरण-कमल के डिजाइन साथ में आप नवरात्रि की शुभकामनायें लिख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri Rangoli Design 2024: मंदिर की दहलीज पर बनाएं दुर्गा मां की चरण-कमल रंगोली
बोतल के ढक्कन की मदद से आप आसानी से रंगोली के डिजाइन का बॉर्डर बना सकती हैं। बोतल के ढक्कन से डिजाइन को बनाकर आप इसे टूथपिक की मदद से डेप्थ बना सकती हैं। डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए आप इन डिजाइन के ऊपर दीये लगा सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
अगर आपको नवरात्रि के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Youtube/world of rangoli design,Pinterest/Ranu Art,Art Essence By Tina
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।