Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:44 AM IST
herzindagi
ddlj star cast

Dilwale Dulhania Le Jayenge: फिल्म के इस गाने को लेकर श्योर नहीं थी काजोल, अपने किरदार का खुद उड़ाती थी मजाक

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इस साल अपने 25 साल पूरे कर लेगी। लेकिन क्या आपको पता है काजोल इस फिल्म में एक गाने को लेकर बिल्कुल श्योर नहीं थी।   
Editorial
Updated:- 2020-10-20, 12:14 IST

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने भारतीय सिनेमा में रोमांस का चेहरा बदल कर रख दिया था। फिल्म में शाहरुख और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से ही यह बॉलीवुड की हिट जोड़ी बन गई। डीडीएलजे में गानों से लेकर डायलॉग्स तक लोगों के बीच खूब हिट हुए थे। आदित्य चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म की कहानी बहुत खास नहीं थी, लेकिन इसके डायलॉग्स, लोकेशन्स और गानों ने इसे बेहद खास बना दिया।

शाहरुख और काजोल की यह फिल्म इस साल अपने 25 साल पूरे कर लेगी। Marie Claire को दिए इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि वह डीडीएलजे की स्क्रिप्ट उन्हें शुरुआत से लेकर आखिर तक काफी पसंद है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म का ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं था, जिसे उन्होंने कभी भी रियल लाइफ में सुना या देखा हो। हालांकि इस फिल्म में एक गाना था, जिसे लेकर वह खुद भी श्योर नहीं थी। एक्ट्रेस को इस बात को लेकर शक था कि आखिर इसे पर्दे पर कैसे उतारा जाएगा। गाने में मुझे नशे में दिखाया गया है लेकिन मैं बिलकुल नशे में नहीं दिख रही हूं।

इस गाने को लेकर श्योर नहीं थीं काजोल

ddlj songs

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में एक गाना है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। यह गाना था जरा सा झूम लूं मैं। इस गाने को लेकर काजोल ने कहा कि मैं इसे लेकर श्योर नहीं थी। मुझे लगा पता नहीं वो स्क्रीन पर कैसा लगेगा। क्योंकि मैं इस गाने में बिल्कुल भी ड्रंक नहीं लगी थी और मुझे लगा कि ये काम नहीं करेगा। इसे लेकर मुझे खुद पर भरोसा नहीं था। क्योंकि मैंने कभी ड्रिंक नहीं की। मुझे नहीं पता था कि ड्रंक होना कैसा होता है। लेकिन भाग्य से ये अच्छा हुआ। ये उतना बुरा नहीं था जितना मैंने सोचा था। हालांकि बाद में यह गाना सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले गानों में से एक बना और इसका वीडियो भी बेहद रोमांचक करता है लोगों को। वहीं फिल्म में राज का किरदार निभाने वाले शाहरुख खान ने बताया कि इस फिल्म में मेरे रोल को देखने के बाद मुझे कई लोगों ने ऐसा कहा कि वह पर्दे पर काफी अनकंवेंशनल लगे। एक्टर ने महसूस किया कि 'सुंदर न होना' उन्हें रोमांटिक रोल के लिए सुटेबल नहीं बनाता है। खैर इस फिल्म के बाद शाहरुख खान इंडस्ट्री के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने लगे।

इसे जरूर पढ़ें: Happy Birthday Amitabh Bachchan: जब 'क्लिनिकली डेड' हो गए थे अमिताभ बच्चन, डॉक्टर्स ने छोड़ दी थी उम्मीद

 

थिएटर में लगातार दो दशक तक चली थी ये फिल्म

ddlj dialogue

ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल के अलावा अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, परमीत शेट्टी और मंदिरा बेदी जैसे स्टार नजर आए थे। यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर में पिछले 24 सालों से चल रही है। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म में करण जौहर सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी राज और सिमरन की है जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन लड़की के पिता उसकी शादी पहले ही किसी से तय कर चुके हैं। फिल्म की कहानी सिमरन के लिए उसके परिवार की स्वीकृति जीतने के लिए राज के प्रयासों के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसे जरूर पढ़ें: कौन है बिग बॉस 14 की ये 'पंजाबी कुड़ी', सुशांत सिंह राजपूत और शहनाज गिल से क्या है कनेक्शन

 

किरदार को लेकर काजोल ने कही ये बात

ddlj hindi film

फिल्म में अपने किरदार को लेकर काजोल ने कहा कि जब वह सिमरन के बारे में पढ़ रही थी तो उन्हें लगा कि कैरेक्टर में मेरे जैसा कुछ नहीं है। वह सिमरन के बहुत ज्यादा समर्पित होने से सहमत नहीं थी। काजोल ने आगे कहा कि अपने किरदार को लेकर उन्होंने सवाल किया कि क्या सिमरन खुद के लिए नहीं सोच सकती। उन्होंने बताया कि इस किरदार को पूरे दिल से निभाया है हालांकि वह कई बार सेट पर सिमरन का मजाक भी उड़ाया करती थीं। एक्ट्रेस ने सोचा कि उनके अंदर सिमरन के बारे में कुछ होना था, शायद सिमरन का 90 प्रतिशत उसके पास नहीं था, लेकिन हां 10 प्रतिशत था। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।