
कुवैत की मशहूर गायिका नौरा अल-तकाका के साथ हुई वह खौफनाक घटना आज भी रोंगटे खड़े कर देती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि 1997 की एक रात नौरा ने एक ऐसी शादी में परफॉर्म किया था, जहां एक भी मेहमान इंसान नहीं था। यह घटना इतनी डरावनी थी कि इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया। वहीं इन दिनों इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं ,जिनमें करीना कपूर नौरा का किरदार निभा रही हैं। हालांकि, वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में नौरा की कहानी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वायरल हो रही वीडियो की कहानी क्या है। पढ़ते हैं आगे...
कुरान और हदीस में जिनों के अस्तित्व की पुष्टि की गई है। यह माना जाता है कि वे अपनी प्रजाति में निकाह करते हैं और संतान उत्पन्न करते हैं। दक्षिण एशिया (भारत-पाकिस्तान) और मध्य पूर्व में कई ऐसी कहानियां हैं, जहां लोग दावा करते हैं कि उन्होंने रेगिस्तान में संगीत की आवाजें सुनीं या वीरान महलों में रोशनी देखी, जो 'जिनों की बारात' मानी जाती है।

बता दें कि ये किस्सा साल 1997 का है, जब नौरा कुवैत की सबसे लोकप्रिय वेडिंग सिंगर हुआ करती थीं। एक रात उन्हें एक आलीशान हवेली में गाना गाने के लिए बुलाया गया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था। बड़ा हॉल सजा हुआ था और जश्न की तैयारियां पूरी थीं। लेकिन जैसे-जैसे रात चढ़ी, माहौल किसी हॉरर फिल्म जैसा होने लगा।
रात करीब 10:30 बजे मेहमानों का आना शुरू हुआ। मेहमानों के नाचने का तरीका बहुत ही अजीब और डरावना था। उनकी हरकतें अजीब लग रही थीं। पोस्ट के अनुसार, जब कुछ मेहमान गायिका के करीब आए, तो महसूस हुआ कि उनकी त्वचा पत्थर जैसी सख्त और बेहद गर्म थी।
इसे भी पढ़ें - क्या आधे-अधूरे एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा टोल?15 फरवरी से बदल रहे हैं फास्टैग के ये नियम
नौरा और उनका बैंड बुरी तरह डर चुका था, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाई। उन्हें अहसास हुआ कि अगर उन्होंने गाना रोका, तो उन पर हमला हो सकता है। आधी रात होते-होते मंजर पूरी तरह बदल गया। दावा किया जाता है कि मेहमानों के शरीर अजीब तरह से मुड़ने लगे, उनके पैर जानवरों की तरह पीछे की ओर मुड़ गए और हाथ असामान्य रूप से लंबे हो गए।
रात के 3 बजे अचानक बिजली गुल हो गई और गर्मी के मौसम में भी वहां बर्फीली ठंड महसूस होने लगी। तब नौरा को यकीन हो गया कि वे जिनों की शादी में मौजूद हैं। जैसे-तैसे वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे और अपना सारा सामान और वाद्य यंत्र वहीं छोड़ आए।
अगले दिन जब इस बारे में पड़ताल की गई, तो पता चला कि जिस आलीशान हवेली में रात भर जश्न मना था, वह असल में पिछले 10 सालों से वीरान और खंडहर पड़ी थी। इस घटना ने नौरा के मन पर इतना गहरा असर डाला कि उन्होंने तुरंत अपने करियर का अंत कर दिया।
इसे भी पढ़ें - O Romeo Review: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' देखने का बना रही हैं मन? टिकट बुक करने से पहले पढ़ ले ये ट्विटर रिव्यूज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।