herzindagi
matki decoration hacks

Janmashtami Matki Decoration: घर की इन चीजों से सजाएं कान्हा की मटकी

जन्माष्टमी पर आप कान्हा की मटकी खरीदने की जगह खुद से भी सजा सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-08-21, 15:01 IST

जन्माष्टमी का त्योहार हर साल देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस दिन कान्हा की पूजा के साथ-साथ मटकी फोड़ने की भी परंपरा को भी निभाया जाता है। श्री कृष्ण माखन चोर के रूप में प्रसिद्ध हैं, इसलिए उनकी मटकी सजाना इस त्योहार का एक खास हिस्सा है। ऐसे में आप चाहे तो आप भी घर में मौजूद कुछ खास चीजों की मदद से कान्हा के लिए मटकी सजा सकते हैं। 

रंगीन धागे और रिबन

रंगीन धागे और रिबन की मदद से भी कान्हा की मटकी सजाया जा सकता है। रंगीन धागे और रिबन आपके घर में मौजूद होगे आपको इसे मटकी पर लगाना है और ग्लू की मदद से चिपकाना है। आप मटकी के ऊपर रिबन के साथ छोटी-छोटी कलरफुल घंटियां भी जोड़ सकते हैं।

मोती से सजाएं

kundan moti krishna matki

अगर आपके घर में छोटी मोती है तो आप मोती की मदद से भी कान्हा की मटकी सजा सकती है। सफेद मटकी देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। ऐसे में घर में रखे मोतियों की माला या पुराने गहनों के मोती का इस्तेमाल करके आप आसानी से कान्हा की मटकी को सजा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2024 Indo Western Outfits: जन्माष्टमी पर पहनें ये इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स, नजर आएंगी सबसे अलग

गोटा-पट्टी और लेस

गोटा-पट्टी और लेस अगर आपके पास बचा हुआ है तो भी आप उसकी मदद से कान्हा की मटकी को सजा सकती है। गोटा और लेस से मटकी को चारों ओर सजाएं और इसके ऊपर छोटे-छोटे सितारे या मोती भी चिपकाएं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। 

इसे भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन ऐसे करें लड्डू गोपाल का अभिषेक, सदैव बनी रहेगी खुशहाली

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।