राजस्थान की फेमस एम्ब्रॉयडरी गोटा पट्टी को महिलाओं द्वारा बहुत अधिक पसंद किया जाता है। खासतौर पर आउटफिट को एथनिक लुक देने के लिए गोटा पट्टी एम्ब्रॉयडरी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। आपको साड़ी से लेकर लहंगे तक और सलवार कमीज की नेक डिजाइन तक गोटा पट्टी का काम देखने को मिल जाएगा। यह एम्ब्रॉयडरी न केवल आउटफिट को राजस्थानी टच देती है बल्कि उसे डिजाइनर और ट्रेडिशनल लुक भी देती है। इस मनमोहक एम्ब्रॉयडरी को आप अपनी कुर्ती की नेकलाइन पर करवा सकती हैं। इसके लिए हम आपको इस आर्टिकल में कुछ डिजाइंस दिखाएंगे। आप इन डिजाइंस को देख कर अपने लिए भी एक खूबसूरत सी कुर्ती रीक्रिएट करा सकती हैं, जिसकी नेक पर आप गोटा-पट्टी एम्ब्रॉयडरी करवा सकती हैं।
गोटा पट्टी के फूल वाली एम्ब्रॉयडरी डिजाइन बहुत ही लोकप्रिय है। इसमें छोटे और बड़े फूलों की डिजाइंस होती हैं, जो कुर्ती के नेकलाइन पर की जा सकती है। इस तरह की एम्ब्रॉयडरी में गोटे के छोटे बड़े फूल बनाकर कुर्ती की नेकलाइन पर लगा दिए जाते हैं। ये डिजाइंस खासकर शादियों और त्योहारों के अवसर पर पहने जाने वाली कुर्तियों के लिए उपयुक्त होती है।
गोटा पट्टी के साथ कुंदन का काम बहुत ही आकर्षक लगता है। इस प्रकार की नेकलाइन डिजाइंस में गोटा पट्टी के साथ कुंदन के बटन या लेस को लगाया जाता है। इस तरह से कुर्ती की नेकलाइन बहुत ज्यादा हैवी नजर आने लग जाती है। इस तरह की कुर्ती के लिए आपको साटन या सिल्क फैब्रिक का चुनाव करना चाहिए। यह एम्ब्रॉयडरी आपकी कुर्ती की नेकलाइन को एक रॉयल लुक देती है। यह डिजाइन खासकर पार्टी वियर और फेस्टिवल आउटफिट्स के लिए उत्तम रहती है।
अगर आप एक हैवी लुक वाली कुर्ती चाहती हैं, तो हैवी गोटा पट्टी एम्ब्रॉयडरी डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें गोटा पट्टी के विभिन्न आकार और डिजाइनों का इस्तेमाल किया जाता है, जो कुर्ती की नेकलाइन को भारी और भव्य बनाते हैं। यह डिजाइन खासकर ब्राइडल आउटफिट्स के लिए बहुत ही पसंद की जाती है। आपकी अगर अभी-अभी शादी हुई है तो आप भी अपनी किसी कुर्ती में इस तरह की एम्ब्रॉयडरी करा सकती हैं।
यह एक अनोखा और आकर्षक डिजाइन है, जिसमें गोटा पट्टी से जाल या नेट का काम किया जाता है। यह डिजाइन विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो सिंपल-सोवर और डिजाइनर का अच्छा कॉम्बिनेशन कुर्ती को देना चाहती हैं। इस तरह की कुर्ती आप कैजुअल और पार्टी में पहने जाने वाली कुर्तियों की नेक पर करा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन कोई भी टेलर या लोकल डिजाइनर आपकी कुर्ती में बना देगा।
गोटा पट्टी बेल एम्ब्रॉयडरी डिजाइन में बेल या लता के पैटर्न बनाए जाते हैं, जो नेकलाइन पर सजावट के रूप में इस्तेमाल होते हैं। यह डिजाइन बहुत ही एलिगेंट और शालीन लगती है, जो साधारण और सजीव दोनों प्रकार के लुक के लिए उपयुक्त है। इसे किसी भी खास मौके पर पहना जा सकता है। इस तरह की डिजाइन आप सिल्क, साटन या फिर कॉटन किसी भी तरह के फैब्रिक वाली कुर्ती में करा सकती हैं।
ये सभी गोटा पट्टी नेकलाइन डिजाइंस आपके कुर्ती कलेक्शन में एक नई और पारंपरिक वाइब जोड़ सकते हैं। आप इन्हें अपनी पसंद और अवसर के अनुसार चुन सकते हैं और अपनी सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। गोटा पट्टी का काम न केवल आपकी कुर्ती को खूबसूरत बनाता है, बल्कि इसे एक खास और पारंपरिक लुक भी देता है, जो हमेशा ट्रेंड में रहता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।