herzindagi
isha ambani and anand piramal blessed with twins

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का घर जुड़वा बच्चों के स्वागत के लिए खूबसूरती से सजा

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का मुंबई स्थित घर अपने बच्चों आदिया और कृष्णा का स्वागत करने के लिए तैयार है।
Editorial
Updated:- 2022-12-24, 14:11 IST

उद्योगपति मुकेश और नीता अंबानी नाना-नानी बन चुके हैं। उनकी लाडली बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल अब जुड़वां बच्चों के मम्मी-पापा बन चुके हैं। अंबानी परिवार अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखता है। बेटी के मां बनने पर भी उन्होंने कुछ ऐसा किया और इसकी जानकारी सभी के साथ अलगे दिन बांटी।

आपको बताएं कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी भारत में सबसे भव्य शादी में से एक थी। चूंकि सिंगिंग सेंसेशन बियॉन्से ने इस ग्रैंड अफेयर में परफॉर्म किया था।

परिवार ने बताया बच्चों का नाम

19 नवंबर, 2022 को ईशा अंबानी ने अपने जुड़वां बच्चों, एक बेटी और एक बेटे का स्वागत किया। दोनों परिवार की ओर से आए आधिकारिक बयान में परिवार ने दोनों बच्चों का नाम भी बताया। उन्होंने एक स्टेटमेंट साझा किया जिसमें लिखा था- परिवार ने बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा है। मां और दोनों बच्चे अच्छा कर रहे हैं और परिवार अगली पीढ़ी का स्वागत करने के लिए बहुत खुश हैं।

दोनों परिवार ने ईशा और आनंद के साथ दोनों बच्चों के लिए और उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण चरण के लिए लोगों से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं।

mukesh nita isha ambani family

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की कुछ ख़ास आदतें जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी

ईशा अंबानी और आनंद परिमल यूएसए से लौटे

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ईशा अंबानी और आनंद परिमल यूएसए लौटे। जुड़वा बच्चों के स्वागत के लिए उनका मुंबई होम पूरी तरह सज चुका है। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया दिखाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह कपल जल्द ही अपने बच्चों के साथ ग्रैंड एंट्री करेगा।

साल 2018 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा की शादी साल 2018 में पीरामल परिवार के चिराग आनंद पीरामल से हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता नंदा, शाहरुख खान, कियारा अडवाणी, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, प्रियंका चोपड़ा आदि भी शामिल हुए थे। ईशा की शादी भी खूब चर्चा में थी और उनके ब्राइडल लुक्स को सभी ने खूब पसंद किया था।

ईशा अंबानी का रिलायंस में पद

ईशा का मन भी शुरू से बिजनेस में ही रमा। बिजनेस टायकून मुकेश और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा ने कम उम्र से ही रिलायंस का कारोबार संभालना में हाथ बंटाना शुरू किया था। साल 2014 में ईशा को रिलायंस रिटेल औ जियो के बोर्ड मेंबर्स में जगह मिली।

इसे भी पढ़ें: ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के रिश्ते को ये बातें बनाती हैं खास

isha ambani studies and unknown facts

ईशा अंबानी की पढ़ाई

ईशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की और फिर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री ली है। उन्होंने पढ़ाई के साथ म्यूजिक का भी शौक है और पियानो बजाने निपुण हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके अच्छे दोस्त हैं, लेकिन ईशा को लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद है। ईशा अपनी मां नीता अंबानी की तरह से सफल बिजनेसवुमन हैं और उन्हीं की तरह वह भी चैरिटेबल इवेंट्स में हिस्सा लेती रहती हैं।

हरजिंदगी के परिवार की ओर से अंबानी और पीरामल परिवार को ढेरों बधाई। ईशा को नई मम्मी बनने पर अशेष शुभकामनाएं। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट कर बताएं। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।