मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की कुछ ख़ास आदतें जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी

आइए जानें मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो उन्हें बनाती हैं कुछ ख़ास। 

isha ambani habits Main

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। ईशा अरबपति भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी होने के साथ दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति उत्तराधिकारियों में से एक हैं। जब बात होती है ईशा अंबानी की आदतों की तो ईशा औरों से कुछ अलग हैं। ईशा में कुछ ऐसी आदतें भी हैं जो आम लोगों में नहीं होती हैं। आइए जानें ईशा अम्बानी की कुछ ऐसी अनोखी आदतों के बारे में जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी -

अपनी वार्डरोब को बार-बार अरेंज करती हैं

isha ambani wardrobe

ईशा की आदतों में से एक आदत है कि वो अपनी वार्डरोब को बार-बार देखती हैं और अरेंज करती हैं , जिसमें उनका विशेष अवसरों के लिए ड्रेस पहनना भी शामिल होता है। वैसे ये प्रवृत्ति और भी बड़ी हस्तियों में होती है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ईशा की ये आदत उनकी भाभी श्लोका से आई है और ईशा इस आदत को पूरी तरह से फॉलो भी करती हैं। ईशा की वार्डरॉब से अच्छे ड्रेस पसंद करके उन्हें पार्टी में रिपीट करने की आदत तब सामने आयी जब उन्हें एक पारिवारिक शादी में वही ड्रेस पहने हुए देखा गया जो उन्होंने पहले भी किसी शादी में पहनी थी।

इसे जरूर पढ़ें: शादी के बाद कम ही साथ नजर आते हैं ईशा अंबानी और आनंद पिरामल, क्‍या है वजह?

ज्वेलरी कलेक्शन का है शौक

jewellery collection isha

ईशा अंबानी का ज्वेलरी कलेक्शन किसी भी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उनका ये कलेक्शन किसी भी पार्टी में देखा जा सकता है जब वो अलग डिज़ाइन और अलग तरह के गहनों में नज़र आती हैं। वह हमेशा महंगे हार, झुमके या सिर्फ महंगी ज्वेलरी ही कैरी नहीं करती हैं बल्कि खूबसूरत दिखने वाली ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। जहां तक उनकी पसंद की बात की जाए तो उन्हें डायमंड और पन्ना पहनना पसंद है। खासतौर पर जब ये रत्न सोने के साथ जड़ित हों तब उन्हें ज्यादा पसंद आते हैं।

चेरिटेबल इवेंट्स में लेती हैं हिस्सा

isha cherity

भले ही ईशा अपनी लाइफस्टाइल में व्यस्त क्यों न हों और व्यस्त बिज़नेस वीमेन में से एक हों लेकिन वो हमेशा चेरिटेबल इवेंट्स में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। ईशा अंबानीहमेशा ऐसे कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति बनाने के लिए और उसमें हिस्सा लेने की लिए समय जरूर निकालती हैं। मई 2019 में, उसने एलबी को एक वेबसाइट स्थापित करने में मदद की, जो चैरिटी देने के लिए लोकप्रिय है। उसी वर्ष बाद में, उन्होंने जैसलमेर, राजस्थान में एक नए गर्ल्स स्कूल के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया और अपनी माता नीता की मदद की, जो अभावग्रस्त बच्चों के लिए एक क्रिसमस वंडरलैंड का अनावरण कर रही थीं। ईशा अंबानी निश्चित रूप से अपनी कई प्रतिभाओं और क्षमताओं का पूरा उपयोग करती हैं। वह एक प्रतिभाशाली युवती हैं जो इतनी कम उम्र में ही कई लोगों की रोल मॉडल बन गयी हैं।

दोस्तों के साथ पार्टी की हैं शौक़ीन

isha with friends

ईशा अंबानी नियमित रूप से दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करती हैं। पार्टियों को देखते हुए ईशा अंबानी की शादी वाले साल को यानी कि 2018 को पार्टी का साल माना गया था। यह पार्टियां प्री वेडिंग सेरेमनी से लेकर पोस्ट वेडिंग तक चली थीं और सबने खूब एन्जॉय किया। ईशा को अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी का मज़ा लेते हुए देखा जा सकता है ,जो कि उनकी लाइफस्टाइल का ही एक हिस्सा है।

पिता से लेती हैं इंस्पिरेशन

isha with mukesh

आमतौर पर लड़कियां अपनी मां से इंस्पायर होती हैं लेकिन ईशा अपने पिता के बेहद करीब हैं और सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि वह उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ रोल मॉडल अपने पिता यानी कि मुकेश अंबानी को मानती हैं। इसके अलावा, वह एक सफल व्यवसायी बनने के लिए पूरी तरह से आत्मविश्वास और मोटिवेशन देने के लिए अपने पिता को श्रेय देती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कितना जानती हैं आप भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की इन आदतों के बारे में

कुछ ऐसी ही ख़ास आदतें हैं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की, जो उन्हें अलग पहचान देती हैं यही वजह है कि वो दूसरों से थोड़ी अलग हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP