12 दिसंबर 2018 के दिन अंबानी परिवार में जश्न का माहौल था क्योंकि घर से बेटी ईशा अंबानी की डोली उठनी थी। आज इस बात को 3 वर्ष बीत चुके हैं। ईशा अंबानी और आनंद पिरामल इस वर्ष तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में अपने वैवाहिक सफर में दोनों ने खूब एक दूसरे का साथ दिया। हालांकि, दोनों को साथ में बहुत सारे इवेंट्स में नहीं देखा गया मगर इसके बावजूद दोनों जब भी साथ दिखे खूबसूरत नजर आए।
हर कपल की तरह ईशा और आनंद के रिश्ते में भी कुछ बाते हैं, जो उसे खास बनाती हैं और दूसरे कपल्स भी उनसे सीख ले सकते हैं। तो अगर आप भी अपने रिश्ते को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के द्वारा दिए गए इन कपल गोल्स को जरूर फॉलो करें।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बारे में जानें सब कुछ
नहीं है कोई दिखावे बाजी
यह बात कहने की जरूरत नहीं है कि ईशा अंबानी और आनंद पिरामल दोनों में ही दिखावे बाजी करने का गुण नहीं है। इतने अमीर खानदान से होने के बाद भी और इतने सारे सोशल इवेंट्स में हिस्सा लेने पर भी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल को लाइमलाइट में रहना अधिक पसंद नहीं है। खासतौर पर आनंद मीडिया से थोड़ी दूरी बना कर रखते हैं और बहुत ही कम लाइमलाइट में नजर आते हैं। दरअसल, आनंद और ईशा दोनों ही बहुत प्राइवेट पर्सन हैं, इसलिए सोशल प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें कम ही देखा जाता है।
परिवार को साथ लेकर चलते हैं
ईशा और आनंद दोनों ही फैमिली ओरिएंटेड हैं। दोनों को परिवार के साथ वक्त बिताना और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहना पसंद है। ईशा और आनंद को शादी के बाद कई बार अपने परिवार के साथ अलग-अलग अवसरों पर देखा गया है। फिर चाहें ईशा के घर पर दिवाली पार्टी हो या फिर परिवार में किसी का जन्मदिन। ईशा और आनंद हमेशा एक दूसरे की फैमिली में मिले जुले नजर आए।
इसे जरूर पढ़ें: जानें नीता अंबानी की समधन स्वाति पिरामल के बारे में रोचक बातें
एक दूसरे के काम में नहीं करते हैं हस्तक्षेप
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ईशा अंबानी देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं। मगर आनंद पिरामल भी देश के बड़े बिजनेसमैन हैं। ईशा शादी के बाद भी अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं। इस बात से आनंद को कोई परेशानी नहीं है। आपको बता दें कि ईशा और आनंद की शादी में मुकेश अंबानी ने एक स्पीच दी थी और उसमें कहा था कि आनंद में उन्हें अपनी और अपने पिता धीरू भाई अंबानी की छवि नजर आती है, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का हाथ आनंद के हाथों में देने का फैसला किया।
साथ बिताते हैं वक्त
आनंद और ईशा मुंबई में ही अलग से अपने घर पर रहते हैं। यह घर एंटीलिया जितना विशाल तो नहीं है। मगर लग्जरी की कमी यहां पर भी नहीं है। ईशा का बंगला मुंबई के एक पॉश एरिया में बना हुआ है और यह डायमंड के आकार का नजर आता है। यह घर पांच फ्लोर का है और इस घर को आनंद के पिता ने शादी के वक्त उन्हें गिफ्ट किया था। इसी घर में ईशा और आनंद रहते हैं और साथ में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं।
दोनों करते हैं एक दूसरे की रिस्पेक्ट
आनंद और ईशा में एक खास बात यह है कि दोनों ही एक दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। शायद यही वजह है कि जब आनंद ने ईशा को प्रपोज किया था तब ईशा ने उन्हें यही कहा था कि वह मम्मी से पूछ कर उन्हें बताएंगी। इस बात को लेकर आनंद आज भी ईशा को बहुत चिढ़ाते हैं, मगर यह सच है कि नीता अंबानी के हां बोलने पर ही ईशा ने आनंद को शादी के लिए हां कहा था। ईशा अंबानी भी अपने पति की रिस्पेक्ट करती हैं और उनकी प्राइवेट लाइफस्टाइल में कभी दखल नहीं देती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों