देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को आखिर कौन नहीं जानता है। ईशा की पहचान केवल उनके माता-पिता के नाम से नहीं है बल्कि उन्होंने अपनी खुद की मेहनत से बिजनेस इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको ईशा अंबानी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे। अगर आप भी ईशा अंबानी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
ईशा अंबानी का बचपन
आपको बता दें कि ईशा इस दुनिया में अकेले नहीं आई थीं, उनके साथ भाई आकाश अंबानी ने भी जन्म लिया था। दरअसल, ईशा और आकाश का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए 23 अक्टूबर 1991 में हुआ था। दोनों के जन्म से पहले डॉक्टरों नीता अंबानी को यह तक कह दिया था कि वह कभी मां नहीं बन पाएंगी, मगर ईशा और आकाश के जन्म के 4 साल बाद वर्ष 1995 में अनंत अंबानी का जन्म हुआ और यह नेचरल बर्थ थी। ईशा बचपन से ही सबसे ज्यादा अपने पिता के करीब रहीं। हालांकि, मां नीता से भी उनकी बॉडिंग खास है और आज शादी के बाद भी ईशा अपनी मां पूछे बिना कोई काम नहीं करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी-आकाश अंबानी की वजह से मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर आदमी
ईशा अंबानी की पढ़ाई
इंडियन एक्सप्रेस की माने तो ईशा अंबानी की स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से हुई। इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए ईशा अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी चली गईं और यहां से उन्होंने साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की।
ईशा अंबानी की फैमिली
ईशा अंबानी के परिवार में उनकी मां नीता अंबानी और पिता मुकेश अंबानी के अलावा उनके दो भाई आकाश अंबानी और छोटा भाई अनंत अंबानी हैं। साथ ही ईशा अंबानी की दादी कोकिला बेन अंबानी, चाचा अनिल अंबानी, चाली टीना अंबानी और दो कजिन जय अनमोल और जय अंशुल हैं। ईशा अंबानी की दो बुआ दीप्ति सल्गाओकर और नीना कोठारी भी हैं। दोनों ही बुआ से ईशा की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। इतना ही नहीं, ईशा की भाभी श्लोका मेहता उनकी बचपन की सहेली हैं और आकाश अंबानी की वाइफ भी हैं। आकाश और श्लोका का बेटा पृथ्वी अंबानी भी है, ईशा जिसकी बुआ लगती हैं।
ईशा अंबानी के दोस्त
ईशा अंबानी के दोस्तों की बात करें तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके दो खास दोस्त हैं। एक उनकी बचपन की सहेली कियारा अडवाणी हैं और दूसरी प्रियंका चोपड़ा हैं। दोनों को ही ईशा अंबानी द्वारा दी गई लगभग हर पार्टी में देखा जाता है। कियारा अडवाणी तो स्कूल में भी ईशा के साथ ही पढ़ती थीं।
इसे जरूर पढ़ें: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की कुछ ख़ास आदतें जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी
ईशा अंबानी का करियर
अगर करियर की बात की जाए तो ईशा अंबानी का करियर तो 16 वर्ष उम्र में ही शुरू हो गया था, जब उन्होंने अपनी पिता को भारत में 4जी इंटरनेट लॉन्च करने का आइडिया दिया था। इसके बाद वर्ष 2015 में ईशा ने जियो 4जी इंटरनेट को दुनियाभर में लॉन्च किया था।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ईशा ने पढ़ाई खत्म करने के बाद अंबानी ग्रुप ज्वॉइन नहीं किया था बल्कि उन्होंने मैकिन्से एंड कंपनी में प्रबंधन सलाहकार के तौर पर जॉब करके काम का अनुभव लिया था। बाद में वर्ष 2016 में ईशा अंबानी ने ऑनलाइन फैशन रिटेलर कंपनी अजिओ (AJIO) को लॉन्च किया था। आज ये ब्रांड महिलाओं और पुरुषों दोनों के ही बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। फिलहाल ईशा अपनी मां नीता और भाईयों के साथ मिलकर पिता का बिजनेस संभाल रही हैं। मां नीता अंबानी के साथ मिल कर वह एनजीओ का काम भी संभाल रही हैं।
ईशा अंबानी की शादी
12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी की शादी आनंद पिरामल से हुई थी, जो देश के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। आनंद पिरामल राजस्थान की मशहूर पिरामल्स फैमिली से हैं। राजस्थान के झुंझुनू जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलिया और पैलेस तक है। ईशा की ससुराल में उनकी सास स्वाति पिरामल हैं, जो पेशे से साइंटेस्ट और इंडस्टिलिस्ट हैं।
स्वाति मुंबई के गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की फाउंडर भी हैं। वर्ष 2012 में उन्हें इंडिया का हाइएस्ट सिविलियन अवॉर्ड पद्मश्री मिला था। ईश की ननद नंदिनी पिरामल पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार और एचआर ऑपरेशन संभालती हैं। ईशा अंबानी के ससुर अजय पिरामल हैं। अजय पिरामल ग्रुप के चेयरमेन, श्रीराम ग्रुप के चेयरमेन, टाटा सन लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हावर्ड बिजनेस स्कूल के बोर्ड मेंबर, अनंत नैशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चेयरमेन, प्रथम एजुकेश फाउंडेशन के चेयरमेन के चेयरमेन हैं। वह आईआईटी इंदौर के भी चेयरमेन रह चुके हैं।
ईशा अंबानी की उपलब्धियां
आपको जानकर हैरानी होगी कि ईशा सिर्फ 16 साल की थी तब उनका नाम ‘फोर्ब्स’ की लिस्ट में ‘टॉप टेन बिलेनियर’ में शामिल था। इतना ही नहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीजकी सहयोगी कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी को कुछ समय पहले ही अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में ‘स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट’ के बोर्ड में नियुक्त किया गया है। ईशा अंबानी बोर्ड की सबसे युवा सदस्य भी हैं।इन उपलब्धियों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईशा कितनी होनहार हैं।
ईशा अंबानी से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों