herzindagi
sita with sisters main

Ramayan: सीता ही नहीं उनकी ये 3 बहनें भी थीं बेहद खास, जानिए उनसे जुड़ी ये बातें

रामायण से जुड़ेे बहुत सारे तथ्‍यों से लोग अनजान है। आइए आज हम आपको श्रीराम की पत्नी सीता की बहनों के बारे में बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-04-18, 11:53 IST

देश में लगे लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन पर कई पुराने सीरियल का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इसमें रामानंद सागर की 'रामायण' को खूब पसंद किया जा रहा है। जितना प्‍यार इसे पहले दर्शकों से मिला था, इस समय भी उतना ही देखने को मिल रहा है। रामायण के चलते दूरदर्शन की टीआरपी अचानक से बहुत ज्‍यादा बढ़ गई है। लोकप्रियता का आलम ये है कि कुछ समय से गुमनामी में जी रहे रामायण के कलाकारों को एक बार फिर से स्टारडम मिल रहा है। ये सब कुछ सोशल मीडिया के चलते संभव हो पाया है। पिछले दिनों रामायण के सेट से सभी कलाकारों की तस्वीर सामने आई थी। अब रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्‍ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक नई तस्वीर शेयर की है। 

स्वर्ण युग की एक स्टार, दीपिका चिखलिया टोपीवाला, जिन्होंने रामानंद सागर के रामायण में सीता के रूप में प्रसिद्ध अभिनय किया, ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर शो से एक सुंदर थ्रो बैक तस्वीर शेयर की। शायद यह तस्वीर रामायण में स्वयंवर से पहले की है। इस तस्वीर में 54 वर्षीय एक्‍ट्रेस को उनकी ऑनस्क्रीन बहनों से घिरा देखा जा सकता है। उसने पोस्ट को कैप्शन दिया: "सीता जी अपनी बहनों के साथ" और अपने पोस्ट में हैशटैग # गर्ल पावर, #love #spreadhappiness #spreadpos संवेदनशीलता जोड़ दी। रामायण स्टार को समर्पित कई फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है।

इसे जरूर पढ़ें: 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभाने वाली पद्मा खन्ना की ये अनदेखी तस्वीरें देखिए

 

 

 

View this post on Instagram

#ramayan #girlpower#sita ji with her sisters 👍#shivsagarchopra#sagarworld#ramayanworld#spread love #spreadhappiness#spread positivity #3may 😊

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) onApr 16, 2020 at 3:52am PDT

बता दें वाल्मीकि रामायण के अनुसार सीता की एक बहन उर्मिला थी जो कि लक्ष्मण की पत्नी बताई गई हैं। इस तस्वीर में सीता जी के साथ मांडवी भी दिखाई गईं हैं जो कि भरत की पत्नी थीं। इस तस्वीर को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। आइए सीता की बहनों के बारे में विस्‍तार से जानकारी लेते हैं। 

रामायण का नाम ध्यान में आते ही मन मर्यादाओ से भर जाता है, लेकिन आज भी रामायण से जुड़े कई तथ्य है जो छुपे हुए है यानि रामायण से जुड़ी बहुत सी बातों से लोग अनजान है। जैसे श्रीराम की पत्नी सीता के तीन छोटी बहनें भी थी, हालांकि इनमें से कितनी सगी और कितनी चचेरी थी ये बहुत कम ही लोग जानते या बता सकते होंगे। 

जी हां सीता मैय्या के पिता जनक जी के छोटे भाई थे जिनका नाम कुशध्वज था, उनकी दो पुत्रियां थी जो सीता जी की शादी के समय शादी लायक थी। अब जब उनकी दो बेटियां थी तो सीता जी की भी एक छोटी बहन थी, तो ऐसे कुल मिला के वो चार बहनें थी। सीता जी की छोटी सगी बहन का नाम उर्मिला था जिनका ब्‍याह लक्ष्‍मण जी के साथ हुआ था, चचेरी बड़ी बहन मांडवी का विवाह भरत जी से हुआ था और शत्रुघ्न जी से सबसे छोटी बहन श्रुतकीर्ति का विवाह हुआ था। इनमें से कितने टीवी शो सिर्फ तस्वीर देखकर पहचान सकती हैं आप? खेलें ये मजेदार क्विज और जानें

उर्मिला

राम लक्षमण जब वनवास गए तो माता सीता तो उनके साथ जाने लगी तब पत्नी उर्मिला ने भी उनके साथ जाने की जिद की, परन्तु लक्ष्मण ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि अयोध्या के राज्य को और माताओं को उनकी आवश्यकता है। यह उर्मिला का अखंड पतिव्रत धर्म था। रावण के पुत्र मेघनाद को यह वरदान था कि जो व्यक्ति 14 वर्षों तक सोया न हो वही उसे हरा सकता है और लक्ष्मण अपने भाई श्रीराम और भाभी सीता की सुरक्षा और सेवा में इत‍ने लगे रहे कि वे 14 वर्ष तक सो ही नहीं पाए। जबकि उर्मिला चौदह वर्षो तक सोती रही जो की लक्ष्मण जी के हिस्से की नींद ले रही थी। उर्मिला के अंगद तथा चंद्रकेतु नामक 2 पुत्र थे।

 

माण्डवी

मांडवी राजा जनक के छोटे भाई कुशध्वज की बेटी थी। वह दशरथ पुत्र भरत की पत्नी थीं और एक साध्‍वी की तरह रहती थी। वचनासुर भारत अयोध्या में नहीं नंदीग्राम में रहते थे। भरत जी ने राम की चरण पादुका सिंघासन पर रखते थे और दिन के काम काज के बाद खुद सरयू के किनारे बिना बिस्तरों के जमीन पर लेट जाते थे। मांडवी पति के प्रभु श्रीराम के समर्पण का सम्मान करती थीं और उनके हर काम में उनका पूरा सहयोग करती थी। वह कुल की मर्यादा अनुसार आचरण करती थी। उनके तक्ष और पुष्कल नामक 2 पुत्र थे।

इसे जरूर पढ़ें: सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की ये खूबसूरत तस्वीरें देखिए

 

श्रुतकीर्ति

श्रुतकीर्ति राजा कुशध्वज की पुत्री थी, श्रुतकीर्ति का विवाह भगवान राम के अनुज शत्रुघ्न से हुआ था। इनके दो पुत्र हुए, शत्रुघति और सुबाहु। जी हां राजा दशरथ की यह सबसे छोटी पुत्रवधू थी। इसके अलावा राम, भरत व लक्ष्मण की पत्नियां भी राजा दशरथ की पुत्र वधुएं थी जो श्रुतकीर्ति की बहिनें थी। एक ही परिवार में एक साथ चार बहिनें ब्याही गई थी। श्रुतकीर्ति के सुबाहू और शत्रुघाती नामक पुत्र उत्पन्न हुए।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।