सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की ये खूबसूरत तस्वीरें देखिए

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की ये खूबसूरत तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगी एक्साइटेड।
Saudamini Pandey

80 के दशक में दूरदर्शन पर 'रामायण' दिखाई गई तो उस समय इसमें किरदार निभाने वाले राम और सीता के पात्रों को दैवीय ही समझ लिया गया था। इस शो में अरुण गोविल ने राम और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। यह शो दुनिया भर में लगभग 650 मिलियन लोगों ने देखा था और इसे रिकॉर्डतोड़ सफलता मिली थी। इस शो को सुभाष सागर, रामानंद सागर और प्रेम सागर ने प्रोड्यूस किया था। रामायण पर आधारित इस शो में दीपिका की सीता के रूप में छवि को आज भी याद किया जाता है। दीपिका ने जिस तरह से सीता के किरदार को निभाया, उसका आज भी कोई मुकाबला नहीं है। अब जबकि रामायण दोबारा दूरदर्शन पर दिखाया जा रहा है, तो दर्शक बड़े चाव से राम और सीता के किरदारों को टीवी पर देख रहे हैं और उनकी वही दैवीय छवि याद कर रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने बचपन में देखा था। 

 

1 सीता के किरदार में मिली अपार सफलता

दिलचस्प बात ये है कि सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने इससे पहले और बाद में भी कई किरदार निभाए, लेकिन जितनी कामयाबी उन्हें इस शो में मिली, वह किसी और किरदार को निभाते हुए नहीं मिली। 

10 दो बेटियों की मां हैं दीपिका

 दीपिका की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई, जो 'श्रृंगार' बिंदी और 'टिप्स एंड टोस कॉस्मेटिक्स' के मालिक हैं। उनकी दो बेटियां हैं निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला। फिलहाल दीपिका अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिता रही हैं।

2 'सुन मेरी लैला' से किया था डेब्यू

दीपिका की पहली फिल्म थी 'सुन मेरी लैला'। यह फिल्म उन्होंने 1983 में की थी और इस फिल्म में उनके ऑपोजिट राज किरण थे, लेकिन उन्हें 1987 तक बड़ी फिल्में नहीं मिली थीं। 

 

3 राजेश खन्ना के साथ तीन फिल्मों में किया काम

अपने समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना के साथ दीपिका की तीन फिल्में 'रुपये दस करोड़', 'घर का चिराग' और 'खुदाई' हिट हुई थीं।

4 मलयालम फिल्म में किया काम

दीपिका ने एक मलयालम फिल्म Ithile Iniyum Varu में भी काम किया था, जिसमें उनके साथ दक्षिण के प्रसिद्ध एक्टर ममूटी नजर आए थे।

 

5 'सनम आपकी खातिर' में आईं नजर

दीपिका ने 1992 में आई फिल्म 'सनम आपकी खातिर' में भी काम किया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी।  

6 राजनीति में भी की शिरकत

सीता के किरदार में अपार लोकप्रियता हासिल करने के बाद दीपिका ने राजनीति में भी शिरकत की और संसद सदस्य बनीं।

7 बड़ौदा से चुनी गई थीं सांसद

दीपिका चिखलिया भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुजरात की बड़ौदा कॉन्स्टीट्यूएंसी से 1991 में लोकसभा की सदस्य बनी थीं। 

 

8 टीवी सीरियल Chutta Chheda में नजर आईं

दीपिका साल 2017 में टीवी सीरियल Chutta Chheda में भी नजर आई थीं। गुजराती फिल्म 'नटसम्राट' और हिंदी फिल्म 'गालिब' में भी उन्होंने काम किया था। 

9 मुंबई की रहने वाली हैं दीपिका

दीपिका मुंबई की रहने वाली है। उनका बचपन मुंबई के बेहद समृद्ध माने जाने वाले इलाके बांद्रा के पाली हिल में बीता है।

Devi Sita Ramayan Old Tv Serial TV serial Dipika Chikhlia TV actress