herzindagi
image

दुनिया के किस शहर की घड़ियों में कभी नहीं बजते 12? क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब

Why The Clock Never Strikes 12 In This Swiss City: आपने अपनी घड़ी में समय को बदलता हुआ तो जरूर देखते होंगे, लेकिन क्या आप ऐसी घड़ी के बारे में जानते हैं, जिसमें कभी 12 बजते ही नहीं। आपको सुनकर शायद हैरत हो सकती है कि दुनिया का एक शहर ऐसा भी है, जहां घड़ी में कभी 12 बजते ही नहीं है। घड़ी में पूरे 12 अंक होते हैं, लेकिन इसके बाद भी किसी घड़ी में भला 12 कैसे नहीं बज सकते?
Editorial
Updated:- 2024-11-25, 15:16 IST

Why The Clock Never Strikes 12 In This Swiss City: जीवन में समय की कीमत बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि हर काम घड़ी और समय देखकर किया जाता है। लोग घड़ी देखकर ही अपना दिन तय करते हैं। दुनियाभर में कई ऐसे शहर हैं, जहां बहुत बड़े घंटा घर हैं, जहां बड़ी-बड़ी घड़ियां लगी होती हैं। आपने अपनी घड़ी में समय को बदलता हुआ तो जरूर देखते होंगे, लेकिन क्या आप ऐसी घड़ी के बारे में जानते हैं, जिसमें कभी 12 बजते ही नहीं।

आपको सुनकर शायद हैरत हो सकती है कि दुनिया का एक शहर ऐसा भी है, जहां घड़ी में कभी 12 बजते ही नहीं है। घड़ी में पूरे 12 अंक होते हैं, लेकिन इसके बाद भी किसी घड़ी में भला 12 कैसे नहीं बज सकते? आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा है ना। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया की ऐसी कौन सी घड़ी है, जिसमें 12 बजते ही नहीं?

यह भी देखें- Vastu Tips: आपकी रिस्ट वॉच बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें वास्तु के कुछ नियम

स्विट्जरलैंड में है ये शहर

This city is in Switzerland

वो शहर जहां कभी 12 नहीं बजते, वो कहीं और नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक स्विट्जरलैंड में है। इस शहर का नाम सोलोथर्न है। यहां के लोग 11 नंबर को बहुत ही ज्यादा लकी मानते हैं और इनका पागलपन 11 नंबर के लिए इतना ज्यादा है कि इन्होंने घड़ी में 12 नंबर को रखा ही नहीं है।

आपको सुनकर विश्वास नहीं होगा कि इस शहर की सारी घड़ियों में सिर्फ 11 तक ही अंक होते हैं। यहां तक की यहां के चर्च और चैपलों की घड़ियों में भी 12 बजते ही नहीं। यहां तक की घड़ी में नंबर 12 भी नहीं होता।

हर चीज में 11 नंबर

इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर लगी घड़ी शहर की पहचान को दिखाती है। उस घड़ी में भी 12 नहीं बजते। यहां से लोगों को 11 नंबर इतना ज्यादा पसंद है कि उन्होंने हर चीज को 11 नंबर से ही जोड़ दिया है। यहां के पुराने झरने, संग्रहालयों और टावर में भी आपको 11 नंबर जरूर मिलेगा।

11 तारीख को मनाते हैं बर्थडे

Celebrate birthday on 11th

यहां के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व देखने को मिलता है। इस चर्च को बनने में 11 साल लगे थे। इसमें 11 दरवाजे और 11 खिड़कियां हैं। इस जगह की एक खासियत ये भी है कि इस शहर में ज्यादातर लोग अपना बर्थडे भी 11 तरीख को ही मनाते हैं।

क्या है 11 नंबर की कहानी?

11 नंबर के पीछे एक कहानी है कि यहां के लोग बहुत मेहनत किया करते थे, लेकिन इसके बाद भी वे खुश नहीं थे। तभी शहर की पहाड़ियों में एक एल्फ आया। उसके पास अलौकिक शक्तियां थीं। जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब भी 11 होता है। यही वजह थी कि सोलोर्थन के लोगों ने 11 नंबर को लकी मानना शुरू कर दिया।

यह भी देखें- दुकान में घड़ी हमेशा 10 बजकर 10 मिनट का समय ही क्यों दिखाती है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।