कभी भी आप घड़ी खरीदने किसी भी दुकान में जाएंगे तो आपने देखा होगा कि सभी घड़ीयों का समय 10 बजकर 10 मिनट होता है। कई लोग आज भी है जिन्हेइसके पीछे का सही कारण नही पता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसका कारण बताने वाले हैं।
क्यों टिकती है एक ही समय पर सुइयां
अगर आप गूगल पर वॉल क्लॉक की तस्वीरेंभी सर्च करेगी तो आपको घड़ी में 10 बजकर 10 मिनट ही देखने को मिलेगा। पूरे दुनिया में अलग- अलग कंपनियां है जो घड़ी बनाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि आखिर क्यों सबी कंपनी एक जैसा काम क्यों करती हैं। सभी घड़ी की सुईयां एक समय पर आकर ही क्यों रुक जाती हैं।
अनेक मान्यताएं है
इसके पीछे कई कारण है कई लोगों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मौत इसी समय हुई थी वही कुछ लोगों का कहना यह भी हैं कि रिस्ट वॉच के जनक पटेक फिलिप की मौत इसी समय हुई थी। इसके बाद से ही घड़ी बनाने वाली सारी कंपनियां इसी समय पर घड़ी रखती है। ऐसा लोगों का मानना है।
इसे भी पढ़ेंःBest Wall Clock In India: हर पल पड़ेगी खूबसूरत दीवार घड़ी पर नजर
गलत है दावा
बता दें कि अब्राहम लिंकन को गोली 10 बजकर 15 मिनट पर लगी थी और मौत अगली सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर हुई थी। वहीं मार्टिन लूथर की मौत शाम को 7 बजकर 5 मिनट पर हुई थी। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि उनकी मृत्यु के समय घड़ी का समय रखा जाता है।
इसे भी पढ़ेंः घर बैठे ऐसे खरीदें 49 रुपये से शुरू हो रही ये जबरदस्त घड़ी
परमाणु बम के कारण
वही कुछ लोगों इसे अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले से भी जोड़कर देखते है। लोगों का मानना है कि 10 बजकर 10 मिनट पर ही परमाणु बम गिराया गया था। अगर फैक्ट्स की माने तो यह दावा भी पूरे तरीके से गलत है। हक़ीक़त में बम साल 1945 में 8:15 और 11:02 पर गिराया गया था।
असली वजह जानें
बता दें कि हैप्पी स्माइल फेस क्रिएट करता है 10 बजकर 10 मिनट। ऐसे में लोगों का मानना है कि 10 बजकर 10 मिनट लोगों केमूड को खास बनाता है इसलिए सभी कंपनी अपनी घड़ी का समय 10 बजकर 10 मिनट ही रखती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik, Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों