Sat Apr 11, 2026 | Updated 03:14 AM IST
image

Spice Garden In Balcony: बालकनी में उगाएं अपनी रसोई के मसाले, 'स्पाइस गार्डन' तैयार करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

आजकल मिलावटी मसालों से बचने के लिए बालकनी में स्पाइस गार्डन बनाना एक अच्छा विकल्प है। छोटे घरों में भी आसानी से मिर्च, पुदीना, धनिया जैसे मसाले उगाए जा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 16:51 IST

आज के समय में जब मिलवाटी मसालों की पहचान करना बेहद ही मुश्किल है, अपनी बालकनी में छोटा सा 'स्पाइस गार्डन' यानि मसालों का बगीचा बनाना एक अच्छी प्लानिंग है। फ्लैट या छोटे घरों में रहने वाले लोग अक्सर जगह की कमी के कारण गार्डनिंग नहीं कर पाते, लेकिन मसाले उगाने के लिए आपको बहुत बड़े मैदान या खेत की जरूरत नहीं है। आपकी बालकनी में आने वाली थोड़ी सी धूप और कुछ गमले ही आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए काफी हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपनी बालकनी में मसालों का बगीचा शुरू करने के कुछ आसान टिप्स क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...

सही मसालों को चुनें 

बालकनी में स्पाइस गार्डन शुरू करने के लिए सही पौधों का चुनाव जरूरी है। ऐसी जड़ी-बूटियों और मसालों को चुनें जो छोटे गमलों में आसानी से पनप सकें। आप मिर्च, अजवाइन, पुदीना, धनिया, मेथी और अदरक से शुरुआत कर सकती हैं। 

1 - 2026-04-09T162424.736

अगर आपकी बालकनी में धूप कम आती है, तो पुदीना और धनिया सबसे अच्छे ऑप्शन हैं। वहीं, मिर्च और हल्दी जैसे पौधों को कम से कम 4-5 घंटे की अच्छी धूप की जरूरत होती है।

गमलों और मिट्टी की तैयारी

छोटे स्थान के लिए आप वर्टिकल गार्डन या रेलिंग पॉट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। मसालों के लिए मिट्टी तैयार करते समय उसमें खाद, कोकोपीट और थोड़ी रेत मिलाएं ताकि जल निकासी अच्छी रहे। जलभराव होने से मसालों की जड़ें जल्दी सड़ सकती हैं, इसलिए गमले के नीचे छेद होना बेहद जरूरी है। अदरक और हल्दी जैसे मसालों के लिए थोड़े गहरे और चौड़े गमलों का उपयोग करें क्योंकि ये जमीन के अंदर फैलते हैं।

इसे भी पढ़ें - टूटे हुए गमलों से घर पर बनाएं Fairy Garden, खूबसूरत द‍िखेगा आपका आशि‍याना

 धूप, पानी और देखभाल का तालमेल

मसालों वाले पौधों को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। हमेशा मिट्टी की ऊपरी सतह सूखने पर ही पानी दें। गर्मियों में सुबह-शाम हल्का छिड़काव करें। पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए रासायनिक कीटनाशकों के बजाय नीम के तेल का स्प्रे करें। चूंकि ये मसाले सीधे आपकी रसोई में इस्तेमाल होंगे, इसलिए इन्हें पूरी तरह से ऑर्गेनिक रखना ही बेहतर है। समय-समय पर पौधों की छंटाई करते रहें, इससे पौधे और ज्यादा घने होते हैं।

2 - 2026-04-09T162429.897

घर की बनी खाद है अच्छी

बाजार की खाद के बजाय आप घर पर तैयार की गई खाद का इस्तेमाल करें। सब्जियों के छिलके, इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती और सूखे पत्तों से बनी खाद मसालों के लिए सबसे अच्छी होती है। आप अपने पौधों के लिए लीफ मोल्ड या घर के कचरे से बनी कंपोस्ट का उपयोग कर सकते हैं। यह न केवल आपके पौधों को पोषण देगी, बल्कि आपके किचन वेस्ट का भी सही प्रबंधन करेगी।

इसे भी पढ़ें - अप्रैल के महीने में उगाने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे, जून तक टोकरी भर-भरकर आएंगी सब्जियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।