डेटिंग ऐप पर शुरू करनी है बात तो इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आप डेटिंग ऐप पर किसी से बात करना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप उनसे बात करना शुरू कर सकती हैं। 

tips to start conversation on dating app in hindi

आज के समय में डेटिंग के लिए कई प्रकार के ऐप हैं जिसके जरिए आप नए लोगों से बात करके अपना पार्टनर चुन सकती हैं लेकिन अगर आपको रिश्ते की शुरुआत करनी है तो उसके लिए आपको बात शुरू करनी होगी लेकिन डेटिंग ऐप पर बात कैसे शुरू करें और बात करते वक्त किन चीजों का ध्यान रखें इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

1)प्रश्न सोच समझकर करें

simple tips to start conversation on dating apps

आप अगर डेटिंग ऐप पर बात करना शुरू कर रहीं हैं तो इसके लिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको किस तरह का प्रश्न करना है आप उनके प्रोफेशन से संबंधित प्रश्न कर सकती हैं। इसके अलावा आप उनकी फेवरेट चीजों के बारे में भी पूछ सकती हैं इससे उन्हें भी आप से बात करना पसंद आएगा।

आप डेटिंग ऐप पर बात करते वक्त यह इंटरेस्ट बनाने के लिए आप उनकी लाइफ से रिलेटेड प्रश्न भी कर सकती हैं लेकिन ध्यान रहे कि अगर आप पहली बार बात कर रहीं हैं तो आपको बहुत अधिक पर्सनल प्रश्न नहीं करने पूछने चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: ऑनलाइन डेटिंग करते समय लोगों को नहीं पता होती हैं ये 5 बातें

2)ऐसे कर सकती हैं बात

अगर आप थोड़ा उनकी पर्सनैलिटी से जुड़े हुए प्रश्न करना चाहती हैं तो वह भी आप डेटिंग ऐप पर बात करते वक्त कर सकती हैं इससे आपको उनके बारे में जानकारी मिलेगी और आप उन्हें अधिक समझ भी पाएंगी। आपको बता दें कि कई लोग गेम्स की मदद से भी एक दूसरे को पहचान पाते हैं। आप सिंपल प्रश्न की जगह कुछ उनके पैशन से जुड़े हुए प्रश्न कर सकती हैं।

आप जिससे भी डेटिंग ऐप पर बात शुरू करती हैं तो आपको अपने बारे में पहले उन्हें थोड़ी जानकारी अवश्य देना चाहिए। इससे उन्हें भी आपसे बात करने में एक इंटरेस्ट डेवेलोप होगा।

इसे जरूर पढ़ें- इन चार कारणों को जानने के बाद आप भी जरूर करना चाहेंगी ऑनलाइन डेटिंग

3)बोरिंग ओपनर्स को भूल जाएं

अगर आप उनसे बात शुरू करते समय बोरिंग बात करना शुरू कर देंगी तो उन्हें भी बात करने में इंट्रेस्ट नहीं आएगा इसलिए आप उनसे कुछ अलग तरह से बात शुरू कर सकती हैं। परफेक्ट जीवनसाथी ऑनलाइन मिलना थोड़ा मुश्किल होता है इसके लिए आपको उन्हें सही से जानने की आवश्यकता होती है और आप उन्हें तभी जान पाएंगी जब आप उनसे सही तरह से बात करेंगी और आप उनके विचारों को समझ पाएंगी।

इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप डेटिंग ऐप पर बात करना शुरू कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP