Tue Mar 24, 2026 | Updated 05:28 AM IST HZ Awards 2026
6 7 dating trend

क्या है '6-7 डेटिंग ट्रेंड', शाम की ये 1 घंटे की मुलाकात क्यों बन रही है युवाओं की पहली पसंद?

आजकल युवाओं में '6-7 डेटिंग ट्रेंड' काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें युवा '10 ऑन 10' परफेक्ट पार्टनर की बजाय ऐसे साथी चुन रहे हैं जिन्हें वे खूबसूरती में 6 या 7 रेटिंग देंगे। 
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 17:17 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और डेटिंग ऐप्स के दौर युवाओं की पसंद तेजी से बदल रही है। सिचुएशनशिप और घोस्टिंग जैसे उलझे भरे शब्दों के बीच अब एक नया चलन जोर पकड़ रहा है, जिसे '6-7 डेटिंग ट्रेंड' कहा जा रहा है। सोशल मीडिया और जेन-जी (Gen Z) के बीच यह शब्द काफी चर्चा में है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या है '6-7 डेटिंग ट्रेंड' और क्यों इसे पसंद किया जा रहा है? पढ़ते हैं आगे...

क्या है '6-7 डेटिंग ट्रेंड'?

अक्सर आपने देखा होगा कि हम फिल्मों या कहानियों में 'परफेक्ट पार्टनर' की तलाश करते हैं, जिसे रेटिंग के पैमाने पर '10 ऑन 10' कहा जाता है। लोग चाहते हैं कि उनका साथी दिखने में मॉडल जैसा हो, बेहद अमीर हो और हर मायने में लाजवाब हो, लेकिन '6-7 डेटिंग' इस सोच को पूरी तरह बदल देती है।

2 - 2026-03-13T161236.262

इसमें युवा जानबूझकर ऐसे पार्टनर को चुन रहे हैं जिन्हें वे खूबसूरती या अट्रैक्शन के पैमाने पर 10 में से 6 या 7 रेटिंग देंगे। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वे किसी भी तरह का समझौता (Compromise) कर रहे हैं, बल्कि वे बाहरी चमक-धमक के बजाय नेचर को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या आपके घर में भी सिखाई गईं ये 4 बातें? अगर हां, तो आपको मिली है सबसे शानदार परवरिश

 यह ट्रेंड क्यों बन रहा है पहली पसंद?

'10 ऑन 10' पार्टनर के साथ अक्सर एक असुरक्षा का भाव रहता है। इसके विपरीत, 6-7 रेटिंग वाले लोग ज्यादा सहज, भरोसेमंद और जमीन से जुड़े होते हैं। उनके साथ रहने पर किसी भी तरह का बनावटीपन दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती।

1 - 2026-03-13T161234.263

  • 'परफेक्ट' दिखने वाले रिश्तों में अक्सर बहुत ज्यादा ड्रामा और दिखावा होता है। युवा अब 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा के बजाय ऐसी रिलेशनशिप चाहते हैं जो उन्हें सुकून दे सके।
  • इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले युवाओं का मानना है कि जो लोग '6 या 7' की श्रेणी में आते हैं, वे अक्सर ज्यादा सुनने वाले और इमोशनली इंटेलिजेंट होते हैं। वे पार्टनर की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझते हैं।
  • लगातार स्वाइप करने और हर दिन नए लोगों से मिलने की थकान ने युवाओं को अब बोर कर दिया है। वे अब किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हैं, जिसके साथ वे शाम को 1 घंटा शांति से बैठकर दिल की बात कर सकें, न कि सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए डेट पर जाएं।

इसे भी पढ़ें - घूमने के शौकीन हैं आप पर पार्टनर है 'होम-लवर'? जानें कैसे बीच का रास्ता निकालकर मनाएं अपना वेकेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।