Sun Mar 22, 2026 | Updated 12:33 AM IST HZ Awards 2026
aaj ka suvichar motivational quote 16 feb 2026

Aaj Ka Suvichar 16 Feb 2026: परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं? आज के सुविचार में गुरुदेव से यह 1 बात जान लें, वरना उम्र भर पछताएंगे

Aaj ka Suvichar: सच्चे रिश्ते की तलाश में हैं? गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर सलाह देते हैं कि साथी खोजने से पहले खुद को समझें, आत्म-प्रेम विकसित करें और अपनी भावनाओं को संभालना सीखें। जो व्यक्ति स्वयं से संतुष्ट होता है, वही दूसरों को सच्चा प्यार दे सकता है और मजबूत, शांतिपूर्ण रिश्ते बना सकता है, जो उसकी आंतरिक स्थिति को दर्शाते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 08:02 IST

Aaj ka Suvichar: इंसान अकेले नहीं रह सकता, उसे रिश्तों की जरूरत होती है। लेकिन अक्सर हम एक आदर्श रिश्ते की तलाश में भटकते रहते हैं और अंत में निराशा ही हाथ लगती है। हम सोचते हैं कि कोई सही इंसान मिल जाएगा तो हमारी जिंदगी की सारी कमियां दूर हो जाएंगी। पर सच तो यह है कि जब तक हम खुद के साथ खुश रहना नहीं सीखते, दुनिया का कोई भी इंसान हमें खुश नहीं कर सकता। रिश्ते की सफलता किसी और को ढूंढने में नहीं, बल्कि खुद को समझने में है। इसलिए, आज के सुविचार में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से जानते हैं कि क्या है एक असली रिश्ते का आधार।

आज का सुविचार

''अधिकांश लोग एक आदर्श संबंध की तलाश बाहर करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग अपने भीतर झाँकते हैं। स्वयं के केन्द्र में ही सभी बाह्य संबंधों का आधार है।
-गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

aaj ka suvichar motivational quote

खुद से दोस्ती

सोचिए, अगर आप खुद के साथ अकेले बैठकर बोर हो जाते हैं, तो कोई दूसरा आपके साथ रहकर कैसे खुश रह सकता है? अक्सर लोग अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए साथी ढूंढते हैं। लेकिन जब दो बोर और अकेले लोग मिलते हैं, तब वे एक-दूसरे को और भी ज्यादा दुखी कर देते हैं। इसलिए, किसी और से जुड़ने से पहले खुद की कंपनी को एन्जॉय करना सीखें। जो इंसान खुद से प्यार करता है, उसकी चमक दूसरों को अपने आप खींच लेती है।

खुद को समझना

भीतर झांकने का मतलब यह समझना है कि आपका मन कैसे काम करता है और आपकी भावनाएं क्या हैं। एक अच्छा रिश्ता वही इंसान निभा सकता है जिसे पता हो कि अपने गुस्से और भावनाओं को कैसे संभालना है। जब आप चीजों को बड़े नजरिए से देखते हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने के बजाय आप उन्हें मुस्कुराकर सुलझाना सीख जाते हैं।

मांगना छोड़ें, देना सीखें

हम अक्सर अपने पार्टनर से उम्मीद करते हैं कि वह हमें सुरक्षा दे, बहुत सारा प्यार दे और हमारा ख्याल रखे। लेकिन याद रखिए, जहां मांग होती है, वहां प्यार टिक नहीं पाता। जब हम बार-बार मांग करते हैं, तब हम कमजोर पड़ जाते हैं और रिश्ता एक बोझ जैसा लगने लगता है। अगर रिश्ते को मजबूत बनाना है, तो लेने वाले के बजाय देने वाले बनें।

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Suvichar: क्या आपके भीतर भी छिपी है अद्भुत कला? आज के सुविचार से जानें इसे जगाने का रहस्य

खुद में सुकून ढूंढें

एक अच्छा रिश्ता बनाने से पहले खुद के मन को शांत और स्थिर करना जरूरी है। जैसे एक भरा हुआ घड़ा ही दूसरों की प्यास बुझा सकता है, वैसे ही एक खुश इंसान ही दूसरों को खुशियां दे सकता है। जब आप अंदर से शांत और संतुष्ट होते हैं, तब आप रिश्ते में कुछ मांगते नहीं, बल्कि अपना प्यार बांटते हैं।

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Suvichar: नफरत भी है प्रेम का ही रूप, आज के सुविचार में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने खोला रिश्तों का रहस्य

जब आपकी खुद के साथ अच्छी समझ बन जाती है, तभी आप दूसरों के साथ भी एक सच्चा रिश्ता निभा पाते हैं। याद रखिए, आपकी बाहर की दुनिया और आपके रिश्ते सिर्फ आपकी अपनी सोच का आईना हैं। अगर आपके अंदर शांति है, तो आपके हर रिश्ते में सुकून होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।