
रोज की तरह आज हम आपके लिए गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर का एक ऐसा सुविचार लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपकी सुबह को ऊर्जा से भर देगा, बल्कि आपके जीवन को देखने का नजरिया भी बदल देगा। आज के इस सुविचार में गुरुदेव हमें बाहरी चमक-धमक से दूर असली खूबसूरती के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे चरित्र की गहराई में छिपी है। आइए समझते हैं कि कैसे हमारा स्वभाव सुंदरता को तय करता है।
''जब तुम शिकायत नहीं करते, जब तुम जिम्मेदार, साहसी, दृढ, खोखले और खाली होते हो, तब तुम्हारा सौंदर्य अवर्णनीय होता है।''
-गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

हमारे मन की आदत है कि वह हर चीज में कमी ढूंढता है। जब हम लगातार शिकायत करते हैं, तब हमारे चेहरे पर तनाव और मन में भारीपन आ जाता है। गुरुदेव के अनुसार, असली सुंदरता तब प्रकट होती है जब शिकायत का भाव पूरी तरह खत्म हो जाता है। शांत और शिकायत-मुक्त मन ही चेहरे पर दैवीय चमक लाता है।
शिकायत करना कायरता और गैर-जिम्मेदारी है, जो व्यक्ति समस्याओं का रोना रोने के बजाय समाधान की दिशा में कदम उठाता है, वही वास्तव में साहसी है। जब आप अपने जीवन की जिम्मेदारी खुद लेते हैं, तब आपकी पर्सनैलिटी में अलग ही आत्मविश्वास और आकर्षण झलकने लगता है।
यहां खाली होने का अर्थ मन में कोई कड़वाहट है, ईर्ष्या या पुराने बोझ का न होना। जैसे एक बांसुरी अंदर से खाली होती है तभी उसमें से मधुर संगीत निकलता है, वैसे ही जब हम भीतर से अहंकार और शिकायतों को निकालकर 'खाली' हो जाते हैं, तब हमारा अस्तित्व दिव्य और सुंदर हो जाता है।
हम बाहरी रूप को संवारने के लिए घंटों आईने के सामने बिताते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आंतरिक सौंदर्य को प्रकट करने के लिए हमें कुछ 'लगाना' नहीं बल्कि कुछ 'त्यागना' पड़ता है और वह सबसे पहली चीज शिकायत है। शिकायत मुक्त जीवन ही सबसे सुंदर जीवन है।
यह भी पढ़ें- Good Morning Wishes & Quotes 2024: अपने शुभचिंतकों को सुबह-सुबह भेजें ये खूबसूरत मैसेज, बन जाएगा उनका दिन
जो लोग आध्यात्मिक पथ पर हैं, उनके लिए शिकायत करना साधना में बाधा है। शिकायतें एक अदृश्य बोझ की तरह होती हैं जो आत्मा की चमक को फीका कर देती हैं। जब आप अपनी अंतर्निहित शक्ति को पहचान लेते हैं, तब आप बाहरी परिस्थितियों को दोष देना बंद कर देते हैं और यही आपके सौंदर्य को अवर्णनीय (जिसका वर्णन न किया जा सके) बना देता है।
आज का सुविचार हमें अंदर से सुंदर बनना सिखाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।