
हम अक्सर सुंदरता को महंगे कपड़ों और मेकअप से तौलते हैं, लेकिन गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने सुंदरता की एक नई परिभाषा दी है। उनके अनुसार, "वास्तविक सौंदर्य व्यक्ति के मन, चेतना और उपस्थिति से अभिव्यक्त होती है।" 16 जनवरी 2026 यानी आज के सुविचार में हम आपको वह आपको बताएंगे कि असली सुंदरता क्या है और रिश्तो में दुख क्यों आता है?
असली सुंदरता इंसान की चेतना में होती है। जब आपका मन शांत, संतुलित और खुश रहता है, तब निखार आपकी आंखों और चेहरे पर अपने आप दिखने लगता है। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति बाहर से सुंदर है, लेकिन मन में नफरत या अशांति है, तो चेहरे पर वह चमक कभी नहीं आ सकती। आंतरिक खुशी के बिना बाहरी सुंदरता अधूरी और फीकी है।

बाहरी सुंदरता समय के साथ ढल जाती है, इसलिए इस पर टिके हुए रिश्ते भी ज्यादा समय तक नहीं चलते। जब हम किसी के सिर्फ रूप-रंग को देखकर उसकी ओर खिंचते हैं, तब वह आकर्षण बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। लेकिन जो सुंदरता इंसान के व्यवहार और आत्मा से आती है, वह हमेशा बनी रहती है और कभी पुरानी नहीं होती।
गुरुदेव कहते हैं कि अगर किसी रिश्ते में आपको तकलीफ हो रही है, तो उसकी वजह सामने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि आपकी अपनी 'अपेक्षाएं' हैं। जब हम अपना पूरा सुख और खुशी किसी दूसरे इंसान पर निर्भर कर देते हैं, तब दुख मिलना तय है। हम सोचते हैं कि सामने वाला हमें खुश रखेगा और जब ऐसा नहीं होता, तो हमें पीड़ा होती है।
यह भी पढ़ें- Good Morning Wishes & Quotes 2024: अपने शुभचिंतकों को सुबह-सुबह भेजें ये खूबसूरत मैसेज, बन जाएगा उनका दिन
सच्चाई यह है कि आनंद का झरना आपके बाहर नहीं, बल्कि आपके भीतर है। जो व्यक्ति खुद में खुश रहना सीख जाता है, उसके सभी रिश्ते मधुर हो जाते हैं। जब आप दूसरों से सुख मांगना बंद कर देते हैं और खुद को आनंद से भर लेते हैं, तब आपका व्यक्तित्व 'मैग्नेटिक' हो जाता है और लोग आपकी ओर अपने आप आकर्षित होते हैं।
वास्तविक सुंदरता आपके मन की निर्मलता और भीतर के कंपन की होती है। जब आप अपनी आत्मा में स्थित होते हैं, तब वही सुंदरता आपके चेहरे और व्यवहार में झलकती है। यही वह सुंदरता है, जो आपको भीतर से पूर्ण बनाती है और समाज में सम्मान दिलाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।