herzindagi
image

Swami Vivekananda Quotes 2026: इस युवा दिवस अपनों को दें प्रेरणा का सबसे बड़ा तोहफा, शेयर करें विवेकानंद के ये कोट्स, जो बदल देंगे जिंदगी

Swami Vivekananda Jayanti Quotes 2026: अगर आप भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन कोट्स बताएंगे, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 09:38 IST

हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूम धाम के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर लोग इस दिन स्कूल, कॉलेज और कई जगह पर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर मैसेज कर इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कोट्स बताएंगे, जिन्हें आप अपनों को भेजकर उन्हें बधाई दे सकते हैं।  

स्वामी विवेकानंद कोट्स इन हिंदी (Swami Vivekanand Quotes 2026)

1. ब्रह्मांड की सभी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं,
हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि अंधेरा है।

2. सच के लिए सब कुछ त्यागा जा सकता है,
लेकिन सत्य को किसी भी चीज के लिए नहीं त्यागा जाना चाहिए। 

3 - 2026-01-09T173258.779

3. खड़े हो जाओ, साहसी बनो, मजबूत बनो,
सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लो,
जान लो कि तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो।

4. बाहर की दुनिया वैसी ही है,
जैसा हम उसे अंदर से महसूस करते हैं,
हमारे अपने विचार ही चीजों को सुंदर या बदसूरत बनाते हैं।

शिक्षा पर स्वामी विवेकानंद के कोट्स (Swami Vivekananda Quotes On Education)

5. एक विचार लें। उस विचार को अपना जीवन बना लें,
उसके बारे में सोचें, उसके सपने देखें, उस विचार को जिएं।
अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों और शरीर के हर हिस्से को
उस विचार में डूब जाने दें। यही सफल होने का रास्ता है।  

6. दिन में कम से कम एक बार खुद से बात करें
अन्यथा आप दुनिया के एक बेहतरीन व्यक्ति से मिलने का मौका चूक जाएंगे।

7. अनुभव ही आपका एकमात्र शिक्षक है।
जब तक आप खुद अनुभव नहीं करते,
तब तक आप कुछ नहीं सीखते। 

1 - 2026-01-09T173257.320

8. पवित्रता, धैर्य और दृढ़ता—ये तीनों सफलता के लिए अनिवार्य हैं,
लेकिन इन सबसे ऊपर 'प्रेम' है।  

यह भी पढ़ें- क्या स्वामी विवेकानंद ने ईसा मसीह की पूजा करने को कहा था? 

स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक कोट्स (Motivational Swami Vivekananda Quotes 2026)

9. ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं,
वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधेरा है।

10. जो कुछ भी आपको शारीरिक,
बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर बनाता है,
उसे जहर समझकर त्याग दें। 

11. आप तब तक भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते,
जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते।

12. जिस दिन आपके सामने कोई समस्या न आए
आप यकीन कर सकते हैं कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं।  

2 - 2026-01-09T173255.817

स्वामी विवेकानंद के विचार हिंदी में (swami Vivekananda houghts 2026)

13. यदि आप भगवान को अपने दिल में और हर जीवित प्राणी में नहीं देख सकते,
तो आप उन्हें खोजने के लिए और कहाँ जा सकते हैं?

14. परोपकार ही जीवन है, स्वार्थ ही मृत्यु है,
दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

15. निंदा किसी की न करें, यदि आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो बढ़ाएं,
यदि नहीं, तो हाथ जोड़ें, अपने भाइयों को आशीर्वाद दें और उन्हें उनके रास्ते जाने दें।  

यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद की वो 4 बातें जो बदल सकती हैं आपकी जिदंगी

इस साल 2026 में स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) की थीम "उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो" है, जिसका उद्देश्य युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना। 

Image Credit : FREEPIK 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।