
India Post Office Dak Sewa: रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट या पार्सल की जानकारी लेने के लिए पोस्ट ऑफिस की लंबी लाइनों में लगने की जरूरत पड़ती है, लेकिन क्या आपको पता है कि अब पार्सल या पोस्ट ऑफिस से जुड़ी जानकारी आपके फोन के क्लिक पर मौजूद है। अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका जरूरी पार्सल कहां पहुंचा या उसे भेजने में कितना खर्च आएगा। यकीनन आपके दिमाग में यह सवाल आया होगा कि ऐसा तो नहीं, तो आपको बता दें कि लोगों की सुविधा के लिए इंडिया पोस्ट ने डाक सेवा ऐप लॉन्च किया है।
यह ऐप न केवल आपके पार्सल को रियल-टाइम ट्रैक करने की सुविधा के साथ घर बैठे ही डिलीवरी फीस की जानकारी भी कर देता है। नीचे लेख में जानें कैसे करें इस ऐप को डाउनलोड और कैसे यूज कर सकते हैं?
डाक सेवा ऐप
— India Post (@IndiaPostOffice) March 30, 2026
अब डाकघर बस एक क्लिक दूर...
भारतीय डाक की यह डिजिटल पहल आपके मोबाइल पर डाक सेवाओं को आसान, तेज और स्मार्ट बनाती है।
✔️ पार्सल ट्रैकिंग
✔️ स्पीड पोस्ट बुकिंग
✔️ ई-रसीद (E-Receipt)
✔️ निकटतम डाकघर की जानकारी
✔️ पत्र व पार्सल के पोस्टेज का कैलकुलेशन
✔️ बचत योजनाओं पर… pic.twitter.com/gayH7XQQxt
इंडिया पोस्ट ने हाल ही में ट्वीट कर जानकारी दी है कि "अब डाकघर बस एक क्लिक दूर है।" विभाग का टारगेट अपनी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाना है, जिससे आम नागरिक अपने मोबाइल के जरिए ही स्मार्ट बैंकिंग और स्मार्ट पोस्टल सेवाओं का लाभ उठा सके।
इसे भी पढ़ें- FD में कम इंटरेस्ट से हैं परेशान? सरकार की ये योजनाएं हैं बेस्ट ऑप्शन, जहां मिलेगा ज्यादा फायदा और जीरो रिस्क
अगर आप भी डाकघर के चक्कर काटकर थक चुके हैं, तो इंडिया पोस्ट का डाक सेवा ऐप डाउनलोड कर सकती हैं।
यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएगा। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock, post office tweet, play store
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।