
Post Office Monthly Income Scheme: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी जमा पूंजी सुरक्षित रहे और साथ ही घर चलाने के लिए महीने एक तय रकम मिलती रहे। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम के बारे में जानना चाहते हैं, जहां आपका पैसा बैंक से भी ज्यादा सुरक्षित हो और बैंक रिटर्न की गारंटी मिले तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनमक स्कीम बेस्ट है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो रिटायर हो चुके हैं। साथ ही वह अपनी सेविंग या मिले पैसे तो सेव करना चाहते हैं।
अगर आप वाइफ यानी पत्नी का खाता पोस्ट ऑफिस में है, तो इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इसमें आप ज्यादा इंवेस्ट कर सकते हैं और मोटा मुनाफा पा सकते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि बिना पत्नी के अकाउंट के आप इस स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते हैं। नीचे जानें मथंली इनकम स्कीम क्या है और कितने प्रतिशत पर मिलता ब्याज दर?

इस स्कीम में खाता खोलना बहुत आसान है। आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
इसमें कम से कम 1,000 रुपये से इंवेस्ट शुरू कर सकते हैं। यदि आप 5 साल से पहले पैसा निकालते हैं, तो आपको कुछ पेनल्टी देनी पड़ सकती है।
पोस्ट ऑफिस की यह ऐसी सेविंग स्कीम है, जिसमें एक बार मोटी रकम जमा करनी होती है। इसके बदले सरकार आपको हर महीने एक तय ब्याज दर से रिटर्न देती है। इस स्कीम की समय सीमा 5 साल है।
5 साल तक आपको हर महीने कमाई होती रहेगी और मैच्योरिटी पूरी होने पर आपका प्रिंसिपल अमाउंट वापस मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें- अगर आप हैं 8वीं पास, तो ले सकती हैं 5 लाख तक का लोन? जानें पूरा प्रोसेस

अगर आप अपना सिंगल अकाउंट ओपन करते हैं, तो आप अधिकतम 9 लाख जमा कर सकते हैं। वहीं, अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर जॉइंट अकाउंट खोलते हैं, तो इंवेस्ट की सीमा बढ़कर 15 रुपये लाख हो जाती है।
जॉइंट अकाउंट में दोनों साझेदारों का निवेश में बराबर का हिस्सा माना जाता है। 15 लाख रुपये जमा करने पर आपको हर महीने मिलने वाली राशि भी काफी बढ़ जाती है, जिससे घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से निकल सकते हैं।

वर्तमान में, सरकार इस स्कीम पर 7.4% सालाना की दर से ब्याज दे रही है। यह ब्याज दर समय-समय पर सरकार द्वारा चेंज की जाती है, लेकिन एक बार अकाउंट पर आपको पूरे 5 साल तक वही इंटरेस्ट मिलता रहता है।
अगर आप जॉइंट अकाउंट में 15 रुपये लाख जमा करते हैं, तो 7.4% की इंटरेस्ट से आपको हर महीने लगभग 9,250 रुपये मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- लखपति बिटिया योजना: अब बेटी के जन्म पर दिल्ली सरकार देगी 11,000 रुपए का उपहार, जानें इस Scheme के बारे में सबकुछ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Post Office Official Website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।