Gardening Hacks: पीले पड़ गए हैं आपके पौधों के पत्ते? इस एक चीज से छा जाएगी हरियाली

Gardening Tips: अगर आपके गार्डन में मौजूद पौधों की पत्तियां पीली पड़ गई हैं, तो आपको अब टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। आप बस एक चीज का इस्तेमाल कर फिर से हरियाली बिखेर सकती हैं। जानिए कैसे?

how to care indoor plants for long

Gardening Tips: हमारे होम गार्डन में पौधे चाहे फूलों के हों या फिर डेकोरेटिव प्लांट्स जब हरे-भरे रहते हैं, तो उसे देखते ही मन प्रसन्न हो जाता है। वहीं, कई बार अथक प्रयासों के बाद भी पौधों के पत्ते पीले पड़ने लगते हैं, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। मौसम के बदलाव, न्यूट्रीशंस की कमी आदि के वजह से इनडोर या आउटडोर लगे हुए पौधों के पत्ते येलो होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस चीज से परेशान हो रही हैं तो आज हम आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं। यहां हम आपको आपके प्लांट्स को हरा-भरा रखने के लिए जबरदस्त टिप्स बताएंगे, जिससे आपके गार्डन में फटाक से हरियाली छा जाएगी।

पत्तियों का पीला रंग किसके कारण होता है? (What Causes Plant Leaves To Turn Yellow)

why is my plant turning yellow

  • पौधों में गलत समय पर और जरुरत से ज्यादा पानी देना।
  • पौधों को धूप न मिलना।
  • मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी या अधिकता होना।
  • पौधों को गलत तरीके से रिपॉट करना।
  • पौधों को संक्रमण से न बचाना।

पौधे की पत्तियां पीली होने पर क्या करें? (How To Save Plants Leaves When It Turns Yellow)

What is the best gardening method

पौधों की पत्तियों के पीले होने के पीछे नाइट्रोजन पोषक तत्व जिम्मेदार होते हैं। दरअसल, इसकी कमी होने के कारण पत्ते पीले पड़ जाते हैं। अगर आपने होमगार्डनिंग करते समय मिट्टी में जैविक खाद या उर्वरक नहीं मिलाए या फिर प्लांटेशन के बाद कभी अपने पौधों को पोषक तत्व नहीं दिए हों तो जाहिर सी बात है कि पौधों के पत्ते पीले पड़ जाएंगे। अच्छी बात ये है कि इससे छुटकारा पाने और अपने गार्डन में हरियाली लाने के लिए आप मिट्टी में पुरानी सड़ी हुई गोबर को खाद की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, आप मिट्टी में नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर, जैविक खाद या वर्मी कम्पोस्ट(गोबर से बने खाद का उपयोग) को भी मिला सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:इनडोर प्लांट्स के लिए बेस्ट होते हैं ये फर्टिलाइजर

धूप की पर्याप्त मात्रा जरुरी

how can we keep your garden beautifulप्लांट्स की पत्तियों के पीलेपन को ठीक करने के लिए जरुरी है कि उसकी प्रकृति के आधार पर उसे धूप मिले। जरुरत से ज्यादा धूप या सनलाइट की कमी के कारण भी कई बार पौधे ग्रीन से येलो होने लगते हैं। इसलिए इनडोर या आउटडोर की आवश्यकताओं को नजर में रखते हुए उसे धूप दिखाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- https://www.surveymonkey.com/r/Jagran_News_Media

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP