
गुलाब के पौधा लगभग हर कोई बड़े शौक से लगाता है। रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे किसी भी जगह की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। यही कारण है कि गार्डनिंग क शौक रखने वाली महिलाओं के घर में आपको बालकनी, गार्डन या छत पर गुलाब का पौधा जरूर देखने को मिलेगा। वह हर दिन इसका अच्छे से ख्याल रखती हैं, ताकी इसमें ढेर सारे फूल आएं। ज समय पर पानी देना, धूप में रखना, समय-समय पर उसकी जगह बदलना, लेकिन कई बार इतना ख्याल रखने के बाद भी गुलाब के पौधे में कलियां बनते-बनते ही झड़ने लगती है। कई बार फूल अच्छे से खिल गया होता, लेकिन अपने आप ही इसके पत्ते गिरने लगते हैं। इसका कारण मौसम नहीं, कई बार आपके द्वारा की जा रही गलतियां ही होती हैं। जिन चीजों को आप केयर समझ रही हैं, कई बार वही गलतियां पौधों के खराब होने का कारण बन जाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपको बचना चाहिए।
गमला थोटा होना- कई बार पौधे की जड़ों को अंदर फैलने के लिए स्पेस नहीं मिल पाता। ऐसे में वह अच्छे से ग्रोथ करने में पीछे रह जाता है। इस स्थिति में उसकी जड़ें कमजोर होने लगती है, जो पत्तों के झड़ने का कारण बनती है। पौधे को अगर अंदर से मजबूती मिलेगी, तो वह ऊपर से भी फ्रेश दिखते हैं। यही कारण है कि महिलाएं पौधे के अच्छे से ख्याल रखती हैं, तो भी पत्ते झड़ने लगते हैं। उन्हें ऊपर से कोई समस्या नजर नहीं आती। आप एक बड़े आकार का गमला यूज कर सकती हैं। इससे पौधे को स्पेस मिल जाता है।

पौधों का अच्छे से ख्याल रखने का अर्थ यह नहीं है कि आप बहुत ज्यादा पानी दें। दिन-भर पानी देने से आपके पौधे में फूल नहीं आने वाले। ओवर वॉटरिंगी की वजह से भी अंदर पौधे की जड़ें सड़ने लगती है। जिसका सीधा असर पौधों के फूलों पर देखने को मिलता है। ज्यादा पानी से पौधे कमजोर हो जाते हैं, इसलिए दिन में केवल 1 ही बार जरूरत के अनुसार ही पानी डालें।
इसे भी पढ़ें- Rose Plant: गुलाब के गमले में डाल दें ये जादुई पाउडर, हर डाली पर खिलेंगे इतने फूल कि गिनती जाएंगे भूल

फूलों का ख्याल रखने के लिए अक्सर महिलाएं गमले की जगह बदलती रहती हैं। जब धूप ज्यादा आती है, तो वह गमले को लोकेशन से हटा कर छांव में रख देती हैं। पौधे को बार-बार इधर-उधर करने से वह स्ट्रैस में आ जाता है, क्योंकि आप अपने हिसाब से उसे तापमान का बदलाव दे रही हैं। आप उसे एक सही जगह चुनकर रखें दें। एक ऐसी जगह जहां दिन में कुछ घंटे धूप आती हो कुछ घंटे छांव।
इसे भी पढ़ें- सूख रहा है बालकनी में रखा गुलाब का पौधा? इस समय डालें होममेड खाद, बड़े-बड़े और गुलाबी फूलों से भर जाएगा गमला
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।