कपड़े धोने के बाद भी नहीं जाती पसीने की बदबू, तो ये 3 टिप्स करें फॉलो

बदलती हुई जीवनशैली के कारण पसीने की समस्या एक आम परेशानी है। लेकिन पसीने से बदबू  बैक्टीरिया के कारण आते हैं। इसलिए पहने हुए कपड़ों को अच्छे से साफ करना जरूरी होता है। 

 

remove sweat smell from clothe

चाहे गर्मियों का मौसम हो या सर्दियों का, पसीने की बदबू से हमेशा लोगों को परेशान करती है। गर्मियों के मौसम में यह समस्या ज्यादा होती है। कई लोग होते हैं, जिन्हें पसीना बहुत आता है। इसक वजह से उन्हें हर दिन ऑफिस की शर्ट या अन्य कपड़ों को धोना पड़ता है।

पसीने की बदबू इतनी ज्यादा होती है कि कपड़े धोने सभी नहीं जाती। आप अपनी शर्ट की बाजूओं पर चाहें कितना भी साबुन रगड़ लें। लेकिन अगर धोने के बाद शर्ट को स्मेल करेंगे, तो इसमें से आपको पसीने की महक जरूर आएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप पसीने की बदबू को चुटकियों में गायब कर देंगे।

कपड़े को पानी में भिगोकर रखें

how to rid sweat smell from clothes

  • अगर आप जानते हैं कि आपको पसीना बहुत आता है, तो आप अपने कपड़ों को केवल साबुन और पानी से साफ नहीं कर पाएंगे।
  • इसके लिए आप कपड़े को धोने से 2 से 3 घंटे पहले भिगोकर रख दें।
  • आप चाहें, तो किसी डिटर्जंट पाउडर में इसे भिगोकर रख सकते हैं।
  • 2 घंटे बाद जब आप इन कपड़ों को धोएंगे, तो इनसे पसीने की बदबू गायब हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले तो बाल्टी में डालें बस एक चीज, हो जाएंगे बिल्कुल नए जैसा

फिटकिरी

Fitkari

  • 10 रुपये की फिटकरी का टुकड़ा एक हफ्ते तक काम आएगा। यह एक ऐसी चीज है, जिससे आप आसानी से कपड़ों से पसीने की बदबू दूर कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको फिटकरी को अच्छे से पीस लेना है।
  • इसे आप कपड़े धोते समय कपड़ों के अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • इसके बाद आप इसपर साबुन लगाएं और हल्के हाथ रगड़ें।
  • अब आप इसे साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद कपड़े से बदबू गायब हो जाएगी।

धूप में सुखाएं

sweat smell

ऐसे कपड़ों को धोने के बाद आपको इन्हें धूप में जरूर सुखाना चाहिए। धूप में सुखाने से पसीने की बदबू उड़ जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

डिटर्जंट पाउडर में मिलाएं नींबू का रस

  • कपड़ों से पसीना की बदबू साफ करने का यह तरीका भी सबसे अच्छा है।
  • कई लोगों के कपड़ों पर पसीने की वजह से पीला दाग पड़ जाता है।
  • नींबू की मदद से पसीने का दाग भी साफ हो जाएगा और बदबू भी खत्म हो जाएगी।
  • इसके लिए आपको एक बर्तन में 2 चम्मच डिटर्जंट पाउडर लेना है और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाना है।
  • इसे आप अच्छे से मिलाएं और कपड़ों के पसीने वाले हिस्से पर लगाएं।
  • फिर हल्के हाथ से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP