सफेद मोजे को धोने में हर कोई परेशान हो जाता है, क्योंकि इनके तलवों के जिद्दी दाग आसानी से जाते नहीं है। अगर आप उन्हें रगड़ेंगे या फिर ब्रश का प्रयोग करेंगे, तो मोजे खराब हो सकते हैं। ऐसे में लोग सफेद मोजो पर लगे काले निशान साफ नहीं कर पाते और वह कुछ टाइम प्रयोग करने के बाद फेंक देते हैं।
लेकिन अब आपको इन्हें फेंकने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे कि जिसकी मदद से आप आसानी से दाग हटा पाएंगे।
सफेद मोजों पर नीचे की तरफ लगे काले निशान को साफ करने के लिए आप बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी मदद से दाग आसानी से निकल जाएंगे। लेकिन इससे साफ करने से पहले आपको गंदे मोजों को 2 घंटे तक पानी में भिगो कर रखना होगा।
इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
मोजे के तलवों पर लगे दाग को साफ करने के लिए नींबू का प्रयोग करना सबसे आसान है।
इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं
अगर आपके घर में सफेद सिरका है, तो आप इसका प्रयोग भी सफेद मोजों के काले तलवे को साफ करने में कर सकती हैं।
आप अपने मोजों को फिर से नए जैसा बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में चार चम्मच ब्लीच और एक चम्मच डिश सोप मिला सकती हैं।
अब आप मोजों को इसमें 20 मिनट के लिए भिगो दें। फिर डर्टजेंट की मदद से इसे साफ करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।