हमारी अलमारी में व्हाइट कपड़े तो होते ही होते हैं। कैजुअल और फॉर्मल के लिए व्हाइट से बेहतर कोई दूसरा रंग क्या ही होगा, इसलिए ज्यादा लोगों के वॉर्डरोब में व्हाइट क्लोथ्स मिलेंगे ही मिलेंगे। मगर सफेद कपड़ों के साथ एक प्रॉब्लम यह होती है कि बार-बार पहनने और धोने से उनकी चमक खो जाती है। कई बार सफेद कपड़े हल्के पीले रंग के पड़ने लगते हैं। ऐसे सफेद कपड़ों को पहनने का भी मन नहीं करता और फिर वह आपके वॉर्डरोब में ऐसे ही कोने में पड़े रहते हैं।
कुछ लोग सफेद कपड़े धोने के लिए या उनकी चमक को वापस लाने के लिए क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं, वो कपड़ों को चमका तो देता है, लेकिन वक्त से साथ कपड़ा कमजोर पड़ने लगता है। क्लोरीन ब्लीच के अलावा अब ऐसा क्या है जिससे आप अपने गंदे , मैले सफेद कपड़ों चमका सकते हैं ? अरे ऐसे कई सारे विकल्प हैं, जिनमें नेचुरल मेथड शामिल हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में हम भी बताएं-
1. डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर
सफेद कपड़ों को धोने के लिए सफेद सिरके से बेहतर विकल्प क्या होगा? इसके लिए 3-4 लीटर पानी को थोड़ा सा गर्म कर लें और उसमें 2 कप सिरका डालकर मिला लें। अब अपने सारे सफेद कपड़ों को रात में इस पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह जैसे आप नॉर्मल तरीके से कपड़े धोते हैं, वैसे ही धो लें। इसी तरह अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हैं, तो उसमें भी डिटर्जेंट के साथ 1 कप व्हाइट विनेगर को डाला जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : गंदे और काले पड़ गए व्हाइट सॉक्स को साफ करने के शानदार हैक्स
2. नींबू
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड कपड़े को ब्लीच कर सकता है और कॉटन, लिनन और पॉलिएस्टर फाइबर को सफेद करने के लिए अच्छे से काम करता है। इसके लिए आप एक गैलन गर्म पानी में आधा कप नींबू का रस मिलाएं। अब इस पानी में अपनी हाइट लॉन्ड्री को भिगोकर कम से कम एक घंटे के लिए रखें। आप अपने कपड़ों को रात भर भीगने के लिए भी छोड़ सकते हैं और फिर नॉर्मल तरीके से उन्हें धो लें।
3. बेकिंग सोडा
गंदे और मैले कपड़ों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (बेकिंग सोडा हैक्स) भी बहुत अच्छे से काम करता है। यह उन पर लगे दाग और मिट्टी आदि को हटाने में मदद करेगा और उन्हें डल नहीं रहने देता। इसके लिए पहले 2-3 लीटर पानी को गर्म करें और उसमें बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। जब पानी थोड़ा गुनगुना हो जाए तो उसमें अपने सारे सफेद कपड़ों को डालकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। आप बेकिंग सोडा को वॉशिंग मशीन में भी डालकर कपड़ों को धो सकते हैं।
4. हाइड्रोजन पेरोक्साइड
हाइड्रोजन पेरोक्साइड कपड़े धोने के लिए एक सेफ ऑप्शन है। यह ऑक्सीजन ब्लीच का एक हल्का रूप है, जो आपके कपड़ों की चमक को वापस लाने में आपकी मदद करता है। इसके लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड को लेकर वॉशिंग मशीन के ब्लीच डिस्पेंसर में एक कप डालें। बस इतना ध्यान रखें कि इसका फिज सही रहना चाहिए, वरना यह कपड़ों पर काम नहीं करेगा। इसके बाद अपने कपड़ों को नॉर्मल तरीके से धो लें।
5. ब्लूइंग
एक पुराने जमाने का प्रोडक्ट है जो पाउडर या लिक्विड फॉर्म में आता है। आपने नील का नाम तो सुना ही होगा, जिसे हमारी मम्मी कपड़ों को चमकाने के लिए इस्तेमाल करती थीं? बस यह वही नील है। दरअसल नील आपके कपड़ों में एक हल्का नीले रंग का पिगमेंट छोड़ता है, जो हमें सफेदी की तरह ही लगता है। इसे हमेशा पानी के साथ मिलाकर ही उपयोग करना चाहिए और बिल्कुल कम क्वांटिटी में इसका उपयोग करें। इसे 1/2 ढक्कन लेकर आधे बाल्टी पानी में अच्छी तरह से मिला लें और फिर अपने सफेद कपड़े को इसमें डुबोकर बाहर निकालें।
इसे भी पढ़ें : अगर मशीन में धोने के बाद भी कपड़े होते हैं गंदे तो अपनाएं यह आसान टिप्स
6. कलर रिमूवर
क्या आपने कलर रिमूवर के बारे में सुना है? जी हां, यह आपके कपड़ों से रंगों को साफ करता है। इसे टेक्सटाइल आर्टिस्ट बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह रंग हटाने वाला रिमूवर क्लोरीन फ्री होता है, लेकिन इसमें कपड़ों से डाई हटाने के लिए सोडियम हाइड्रोसल्फाइट होता है। कॉटन, लिनन, रेशम, ऊन, रेयान, रेमी और सिंथेटिक कपड़ों पर इसका उपयोग करना सेफ भी है। नेचुरल फाइबर्स पर इसका उपयोग करने से आपको अच्छे परिणाम दिखेंगे और यह व्हाइट पॉलिएस्टर को भी एकदम चमका देगा।
आप भी इन नेचुरल तरीकों से अपने मैले सफेद कपड़ों की चमक वापस पा सकते हैं। अगर आप फिर भी इन्हें लेकर दुविधा में हों तो उन्हें ड्राई क्लीन करवा सकते हैं, हालांकि यह ऑप्शन थोड़ा एक्सपेंसिव होता है। साथ ही अपने सफेद कपड़ों को कभी भी कलर्ड कपड़ों के साथ न धोएं।
हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों