कुछ समय पहले तक जहां महिलाएं कपड़ों को धोने के लिए हाथों का सहारा लेती थीं। वहीं अब उनका काम आसान करने के लिए वॉशिंग मशीन हैं। खासतौर से, फुल ऑटोमेटिक मशीन का तो फायदा यह है कि आपको बस कपड़ों व डिटर्जेंट को मशीन में डालना है और मशीन चालू कर दी। बस आपके कपड़े साफ होकर निकलते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि मशीन वॉश करने के बाद भी कपड़े गंदे ही रह जाते हैं। ऐसे में आपको समझ नहीं आता कि क्या किया जाए।
वॉश साइकिल के बाद भी कपड़ों पर निशान तब रह जाते हैं, जब फैब्रिक सॉफ़्नर या डिटर्जेंट के अवशेष पीछे रह जाते हैं। ऐसे में जरूरत होती है कि आप कुछ जरूरी कदम उठाएं। हर बार मशीन वॉश के बाद कपड़ों पर निशान रहने का अर्थ है कि आपकी मशीन को क्लीनिंग की सख्त जरूरत है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी वॉशि्ांग मशीन को अच्छी तरह क्लीन कर सकती हैं और साथ ही कपड़ों को मशीन वॉश के बाद रह जाने वाले गंदगी की समस्या को भी दूर कर सकती हैं-
इसे भी पढ़ें: कपड़े धोते समय बचें इन छोटी-छोटी गलतियों से, वरना कपड़े हो जाएंगे खराब
वॉशिंग मशीन को क्लीन करने और उसमें मौजूद अवशेषों को साफ करने के लिए आप पहले मशीन को पूरी तरह खाली करें। अब आप इसमें तीन कप सिरका और गर्म पानी डालकर खाली वॉशिंग मशीन चलाएं। अर्थात् आपको इसमें कोई भी कपड़ा नहीं डालना है। इस तरह विनेगर की मदद से आपकी मशीन अच्छी तरह साफ हो जाएगी।
यदि आपके पास फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन है, तो यह टिप्स आपके काम आएगा। अगर आपको लगातार कपड़ों के गंदे होने की समस्या हो रही हैं तो आप पहले उसके रबर दरवाजे की सील को साफ करें। दरअसल, कई बार रबर डोर की सील में पहले के वॉशिंग साइकल के अवशेष रह जाते हैं और फिर अगली बार कपड़े धोते समय वह अवशेष उस पर लग जाते हैं। इसलिए आपको यह समस्या ना हो, इसलिए आप हर बार कपड़ों को धोने के बाद रबर डोर सील को क्लीन करना ना भूलें। इसके अलावा, जब आप मशीन का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, तब कुछ देर के लिए उसके डोर को खुला रखें ताकि उसका एयरफ्लो बना रहे।
कई बार ऐसा भी होता है कि मशीन का कोई पार्ट जैसे मशीन का दरवाजा, डिस्पेंसर या पंप आदि टूट जाता है या खराब हो जाता है। जिसके कारण कपड़े धोते समय गंदगी कपड़ों में लग जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप पहले मशीन की इस समस्या को सुलझाएं। इस समस्या को ठीक करने के लिए पहले अपनी वॉशिंग मशीन को अनप्लग करें और फिर यह देखें कि कौन सा पार्ट परेशानी का कारण बन रहा है। अगर आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो इसके लिए आप टेक्नीशियन को बुला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: महंगे कपड़ों को वॉश करते समय इन 7 बातों का ध्यान रखें, लंबे समय तक रहेंगे नए जैसे
आप वॉशिंग मशीन में किस तरह के डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर रही हैं, यह भी बेहद महत्वपूर्ण है। कई बार महिलाएं किसी भी डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उसके छोटे-छोटे दाने कपड़ों पर रह जाते हैं। आजकल मार्केट में वॉशिंग मशीन के लिए अलग से डिटर्जेंट मिलते हैं। उनका इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा रहता है। इसके अलावा आप लिक्विड डिटर्जेंट का प्रयोग भी कर सकती हैं।
हमें यकीन है कि यह टिप्स आपके लिए कारगर साबित होंगे और इन टिप्स की मदद से आपको दोबारा कभी भी कपड़े धोने के बाद उनके गंदे होने की समस्या नहीं होगी। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी से।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।