हाथ से बने हुए एंब्रायडिड कपड़े देखने में जितने खूबसूरत नजर आते हैं। यह उतने ही महंगे होते हैं और इन्हें सामान्य कपड़ों की अपेक्षा अधिक देख-रेख की जरूरत होती है। हाथ से बने हुए एंब्रायडिड कपड़ों में जितना बारीक काम किया जाता है, इन्हें उतना ही अधिक संभालकर रखना पड़ता है। जरा सोचिए कि आपको कोई एंब्रायडिड ड्रेस बेहद पसंद हो और आपकी जरा सी लापरवाही से वह खराब हो जाए तो आपको कितना दुख होगा।
ऐसा हम सभी के साथ अक्सर होता है। हम एंब्रायडिड कपड़ों को खरीद तो लेते हैं, लेकिन उनकी सही देख-रेख के बारे में हमें जानकारी नहीं होती और जानकारी के अभाव में हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण पूरा आउटफिट ही खराब हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ है या फिर आप चाहती हैं कि आपके साथ ऐसा ना हो तो आप कुछ आसान टिप्स की मदद से अपने एंब्रायडिड कपड़ों की देख-रेख करें। तो चलिए आज हम आपको एंब्रायडिड कपड़ों की केयर करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
यदि आपके आउटफिट पर कढ़ाई में कई रंगों में धागे हैं, तो घर पर इसे क्लीन करने से पहले एक टेस्ट करें। इसके लिए आप एक सफेद कपडे़ को ठंडे पानी में भिगोएं। अब आप इस कपड़े को एंब्रायडिड पैचेस के उपर रब करें। अगर आपको कपड़े से यह टेस्ट करने में परेशानी हो रही है तो आप cotton swab की मदद भी ले सकती हैं। अगर कपड़े व एंब्रायडरी से कलर ट्रांसफर हो रहा है तो एंब्रायडिड कपड़े को घर पर धोने से बचें। बेहतर होगा कि आप अपने आउटफिट के ड्राई-क्लीन करें।
इसे भी पढ़ें: ड्राई क्लीनिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में इस तरीके से धोएं महंगे और नाजुक कपड़े
अगर आपके एंब्रायडिड आउटफिट पर किसी तरह का दाग लग गया है तो आप जल्द से जल्द से उसे क्लीन करने की कोशिश करें। अगर आप अपने आउटफिट को हैंड वॉश कर रही हैं तो आप दो कप पानी में एक टेबलस्पून माइल्ड डिटर्जेंट मिक्स करें। अब आप इस साल्यूशन को पैच के उपर डालें और दस मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने आउटफिट को नार्मल वॉश करें। कपड़े धोते समय बचें इन छोटी-छोटी गलतियों से, वरना कपड़े हो जाएंगे खराब
अगर आपके पास महंगे एंब्रायडिड कपड़े हैं और आप चाहती हैं कि वह जल्द खराब ना हों तो आप हमेशा इसे ठंडे पानी में भिगोकर ही क्लीन करें, ताकि कपड़ें से रंग ना निकले।
एंब्रायडिड कपड़ों को क्लीन करते समय हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट का उपयोग किया जाना चाहिए। आपका डिटर्जेंट ऐसा होना चाहिए, जो पानी में जल्दी से घुल जाए और आपके कपड़े के फैब्रिक पर जेंटल हों। हार्ड डिटर्जेंट आपके एंब्रायडिड कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कुछ महिलाएं एंब्रायडिड कपड़ों को धोने के बाद उन्हें सुखाने से पहले निचोड़ती हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। यदि आपको अपने कपड़ों से अतिरिक्त पानी को निचोड़ने की आवश्यकता है, तो इसे एक साफ, सूखे तौलिया में लपेटें। फिर, अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए तौलिया को धीरे से दबाएं। ये हैं कपड़ों से कॉफी के निशान हटाने के 5 बेस्ट तरीके, आप खुद कहेंगे वाह!
एंब्रायडिड कपड़ों को सीधे धूप में भी नहीं सुखाना चाहिए। दरअसल, सीधे सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से कढ़ाई के धागों का रंग खराब हो सकता है। आप अपने एंब्रायडिड कपड़े को किसी साफ व सूखे टॉवल के उपर रखें और इसे हवा से सूखने दें। महंगे कपड़ों को वॉश करते समय इन 7 बातों का ध्यान रखें, लंबे समय तक रहेंगे नए जैसे
इसे भी पढ़ें: कपड़ों की बेहतर सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
कपड़ों को धोने के बाद अमूमन प्रेस किया जाता है, लेकिन एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन करते समय भी बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। इस तरह के कपड़ों को इस्त्री करने के लिए garment steamer का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। आप इन्हें नार्मल आयरन ना करें। इससे आपके एंब्रायडिड कपड़े खराब हो सकते हैं।
एंब्रायडिड कपड़ों की चमक को यूं ही बनाए रखने के लिए आपको इसे सही तरह से स्टोर करना भी आना चाहिए। इसके लिए आप अपने एंब्रायडिड कपड़े को मोड़कर एक मसलिन क्लॉथ में लपेंटे। इसके बाद, इसे किसी सूखी जगह पर स्टोर करें।
Image Credit:(@sewguide,getlavado,healthline)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।