कपड़े तो घर में हर दूसरे दिन धोए ही जाते हैं। जहां कुछ लोगों के कपड़े कई बार धोने के बाद भी हमेशा की तरह नए बने रहते हैं, वहीं कुछ घरों में कपड़ों की चमक बेहद जल्द फीकी पड़ जाती है। ऐसा मुख्यतः कपड़े धोने के तरीके पर निर्भर करता है। कुछ महिलाएं कपड़ों को चमकाने व उन्हें लंबे समय तक नया बनाए रखने के लिए महंगा-महंगा डिटर्जेंट भी लेकर आती है, लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं होता। क्योंकि आप कपड़ों को गलत तरीके से धोती है। ऐसे में महंगे से महंगा डिटर्जेंट भी कपड़ों की चमक को बरकरार नहीं रख पाएगा। तो चलिए आज हम आपको कुछ लॉन्ड्री मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके कपड़ों को समय से पहले ही फीका बना रही हैं-
इसे भी पढ़ें: सूटकेस के पहियों को इन 6 स्टेप्स से करें साफ, आएगी दोगुनी चमक
यह गलती हम में से अधिकतर महिलाएं करती हैं। अलग-अलग तरह के कपड़ों को खरीदकर घर तो ले आती हैं, लेकिन उसके पीछे लेबल पर बने सिंबल को देखती ही नहीं है। दरअसल, हर कपड़ा अलग होता है और इसलिए उसे धोने का तरीका भी अलग होता है। कुछ कपड़ों को आसानी से मशीन में धोया जा सकता है, वहीं कुछ कपड़ों को हाथ से ही धोना चाहिए। इतना ही नहीं, कुछ कपड़ों को मशीन में भी बेहद जेंटल तरीके से धोया जाता है। लेकिन आपको इन सभी बातों की जानकारी तभी होती है, जब आप उसके लेबल को देखती हैं।
कपड़ों पर दाग लगना सामान्य है, लेकिन अगर आप दाग लगने के बाद उसे तुरंत क्लीन नहीं करती तो इससे दाग कपड़ों पर हमेशा के लिए रह जाते हैं। बाद में आप चाहें उसे कितना भी धोने की कोशिश करें, वह पूरी तरह से नहीं निकलते। इसलिए अगर कपड़ों पर दाग लग गया है तो आप तुरंत पानी व डिश सोप की मदद से उसे क्लीन करें। इसके बाद कपड़े को धोने से पहले एक बार दोबारा एक बार उसे अलग से स्टेन फाइटिंग डिटर्जेंट से क्लीन करें। अंत में उसे सामान्य कपड़ों की तरह ही धो दें।
इसे भी पढ़ें: बीमारियों को रखना है घर से दूर, तो इन चीजों को करें हर दिन साफ
कई बार महिलाएं वॉशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े डाल देती है, जिसके कारण मशीन सही तरह से घूम नहीं पाती और फिर कपड़े भी अच्छी तरह साफ नहीं होते। इसलिए आप कपड़े मशीन में डालने से पहले अपनी मशीन की क्षमता अवश्य देखें। आप चाहें तो इसके लिए वॉशिंग मशीन के साथ मिली किताब को अच्छी तरह पढ़ें।
जब भी घर में कोई नया कपड़ा आता है तो महिलाएं उसे धोने से पहले सोचती हैं कि कहीं इसका कलर तो नहीं निकलेगा। खासतौर से, डार्क कलर कपड़ों के साथ यह डर ज्यादा बना रहता है। ऐसे में गेसिंग गेम खेलने की बजाय बेहतर होगा कि आप कपड़ों को पहले चेक कर लें। इसके लिए आप कपड़े को कुछ देर पानी में भिगोकर रखें। अगर कपड़े का रंग निकल रहा है तो उसे हाथ से धोएं। मशीन में भी अलग से ही धोएं। वहीं अगर रंग नहीं निकल रहा है तो आप बेहद आसानी से दूसरे कपड़ों के साथ उसे क्लीन कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।