Kin Cheezon Se Banaye Swastik: स्वास्तिक चिन्ह को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर के मुख्य द्वार और रसोई में स्वास्तिक का चिन्ह बना होता है उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। इस कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि किन-किन चीजों से स्वास्तिक बनाया जा सकता है और कौन से लाभों की प्राप्ति होती है।
हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह से बताया गया है। हल्दी का रंग पीला होता है और पीले रंग को गुरूवार से जोड़कर देखा जाता है। गुरुवार का दिन विष्णु भगवान और बृहस्पति देव को समर्पित है। ऐसे में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से गुरु ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा होती है।
इसे भी पढ़ें- क्या घर में मकड़ी का जाला होना होता है अशुभ?
चावल का रंग सफेद होता है। ऐसे में इसका नात चंद्रमा से माना गया है। चावल से स्वास्तिक बनाने से चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है और मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाता है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। चावल मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है।
सिन्दूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, सिन्दूर का संबंध मगल ग्रह से माना गया है। ऐसे में सिन्दूर से स्वास्तिक बनाने पर मंगल ग्रह कुंडली में मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन का कष्ट भी नष्ट हो जाता है। दंपत्ति के बीच प्रेम, विश्वास और मधुरता बढ़ती है। वैवाहिक जीवन समृद्ध बनने लगता है।
आटे का स्वास्तिक बनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। सकारात्मकता का संचार होने लगता है। आटे का स्वास्तिक बनाने से घर का पारिवारिक क्लेश दूर होता हिया उर अगर घर के सदस्यों को किसी की बुरी नजर लगी है तो वह नजर दोष भी उतर जाता है।
इसे भी पढ़ें-क्या चप्पल पहनकर नहाना सही है?
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किन चीजों से स्वास्तिक बनाया जा सकता है और क्या हैं उसे बनाने से जुड़े लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।