herzindagi
How To Make Flower Pot With Waste Material

नारियल से लेकर प्लास्टिक की बॉटल तक, इन चीजों से फ्री में बनाएं खूबसूरत DIY गमले

Flower Pot With Waste Material: अगर आपके पास पौधे लगाने के लिए गमले कम पड़ गए हैं, तो अब आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर में बेकार पड़ी चीजों की मदद से भी गमले तैयार करके उनमें तरह-तरह के खूबसूरत पौधे लगा सकते हैं। आइए जानें बेकार चीजों से DIY प्लांट पॉट्स कैसे बनाएं? 
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 08:00 IST

How To Make Flower Pot With Waste Material: गार्डनिंग का शौक रखने वालों को हर चीज में एक जुगाड़ नजर आता है। गार्डनिंग करने वाले लोग ढेरों प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं, लेकिन उनके पास कई बार गमले ही कम पड़ जाते हैं। हर बार बाजार से महंगे गमले खरीदकर लाना भी आसान नहीं होता। इससे आपके घर के बजट पर भी बुरा असर पड़ सकता है। 

अगर आप बिना एक्ट्रा पैसा खर्च किए ही घर में तरह-तरह के खूबसूरत गमले और पौधे लगाना चाहते हैं, तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार DIY आइडिया देंगे, जिनकी मदद से आप घर की बेकार चीजों से खूबसूरत और क्यूट गमले तैयार कर सकते हैं। आइए जानें, घर पर फ्री में किन चीजों से गमले बनाए जा सकते हैं?

यह भी देखें- Easy Hacks: घर पर रखी इन पुरानी चीजों से बनाएं गमला

प्लास्टिक की बोतल

plastic bottle

प्लास्टिक की खाली बोतलें सभी के घरों में होती हैं। अगर आप इन बोतलों को फेंकने जा रहे हैं, तो रुक जाइए। इन्हें पेंट करके और अपनी मनपसंद शेप में काटकर आप इनमें तरह-तरह के प्लांट्स लगा सकते हैं। 

इनकी खासियत ये है कि इससे आप सजावट के लिए पौधे तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा इससे आप हैंगिंग प्लांट्स भी तैयार कर सकते हैं। 

अल्कोहल की बोतल

alcohol bottle

बहुत से घरों रंगीन और कई खूबसूरत अल्कोहल की बोतलें पड़ी रहती हैं, जिन्हें अक्सर आप कबाड़ में फेंक देते होंगे। इन रंगीन बोतलों की मदद से भी आप बहुत ही प्यारे प्लांट पॉट बना सकते हैं। ये दिखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं। ये आपके गार्डन, बालकनी से लेकर घर तक की शोभा बढ़ा सकते हैं। 

नारियल के खोल में लगाएं प्लांट्स

Plant plants in coconut shells

अगर आपके घर नारियल खूब खाया जाता है, तो सूखे हुए नारियल के खोल की मदद से भी आप प्लांट पॉट बना सकते हैं। इसमें पौधों की ग्रोथ भी बहुत अच्छी होती है। नारियल में पौधे लगाकर आप बालकनी में लटका सकते हैं। ये बहुत ही शानदार दिखेंगे। अगर आप कुछ और कलाकारी दिखाने के मूड में हैं, तो इन्हें आप पेंट भी कर सकते हैं। 

पुरानी बाल्टी

अगर आपके घर में कोई टूटी-फूटी बाल्टी पड़ी है, तो उसे फिर से पेंट करके आप DIY प्लांट पॉट बना सकते हैं। इसे थोड़ी सी सजावट के साथ आप अपने गार्डन के लिए फ्री में बहुत ही शानदार गमला तैयार कर सकते हैं। इसमें आप बड़े प्लांट्स भी आसानी से लगा सकते हैं। 

यह भी देखें- Gardening Tips: घर में मौजूद इन चीजों में उगाएं पौधें, नहीं करना पड़ेगा गमले खरीदने के लिए खर्च

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi/ freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।