herzindagi
christmas craft ideas in hindi

क्रिसमस पर घर सजाने के लिए इन DIY आइडियाज का लें सहारा

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको क्रिसमस पर घर सजाने के DIY आइडियाज बताने वाले हैं, जो आपके क्रिसमस को और भी मजेदार बना देंगे।</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 18:21 IST

दिसंबर का शुरू होना मतलब बाजार में क्रिसमस से जुड़े गिफ्ट, कपड़े और तरह- तरह के डेकोरेशन का सामान आ जाना। कोई भी त्यौहार हो मार्केट में सम्बंधित सामान आने में देर नहीं लगती हैं।

लेकिन अगर हम खुद ही घर पर क्रिसमस के लिए डेकोरेशन का सामान बना लें तो हमारे पैसे भी बच जाएंगे और अगर आपके बच्चे हैं तो उनकी भी एक मजेदार एक्टिविटी हो जाएगी। आज हम आपको इस लेख में क्रिसमस पर घर सजाने के लिए कुछ क्राफ्ट आइडियाज बताने वाले हैं।

पेपर से बनाएं स्नोमैन पपेट

paper snowman pupet

बाजार से सांता क्लॉस वाला गुड्डे लाने या स्नो मैन लेन से बेहतर है की आप घर पर ही पेपर से स्नोमैन पपेट बनाएं। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और सबसे अच्छा है की आप होनी पसंद से अलग-अलग रंग का स्नोवमें बना सकती हैं।

स्नोमेन बनाने का आसान तरीका है की आप पेपर से बढ़ते से घटते कर्म में बॉक्स बना लें और फिर उन्हें एक के ऊपर एक चिपका लें(ऐसे तैयार करें बच्चों के लिए खिलौने)। यह बहुत ही आसान तरीका है और बच्चों को बनाने में भी मजा आएगा।

इसे जरूर पढ़ें-दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?

पोम पोम ऑर्नामेंट्स

pom pom ornaments

घरों पर टंगे पोम पोम ऑर्नामेंट्स बहुत ही ज्यादा अच्छे लगता हैं और आज आप क्रिसमस के लिए इन्हें खरीदने की सोच रही हैं तो रुक जाएं। पैसे वेस्ट करने से बढ़िया है की आप घर पर पड़ी चीजों से इन्हें बनाएं।(बेकार पड़ी चीजों से ऐसे सजाएं घर)

इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। अगर आपके घर में बेकार ऊन पड़ी है तो आप उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपने हाथ में ऊन लपेट लें और फिर उसके बाद हाथों से ऊन के छोटे गुच्छस को अलग करके उसके बीच में धागा बांध लें। अब ऊन के रेशे निकाल लें। लीजिये बन गया आपका पोम पोम ऑर्नामेंट्स।

विंडो ऑर्नामेंट्स

snow window ornaments

क्रिसमस पर हम केवल ट्री ही नहीं सजाते हैं बल्कि अपने घर की बाकि जगहों को भी सजाते हैं। इसलिए अगर आप घर की खिड़कियों को सजाना(घर की खिड़कियों को सजाने की टिप्स) चाहते हैं तो इस क्राफ्ट आईडिया को ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस आइस क्रीम की डंडियों की जरुरत पड़ेगी।

4 डंडियों को कोने से जोड़कर एक फ्रेम बना लें। अब आप चाहें तो इसपर अपनी फोटो लगा सकती हैं हैं और स्नो वाला इफेक्ट देने के लिए आगे से थोड़ी रुइयां चिपका दें। अब आप इसी तरह बाकि विंडो ऑर्नामेंट्स भी बना लें और खिड़की को सजा लें।

इसे जरूर पढ़ें-होम डेकोरेशन: फालतू लगने वाली चीजों से दें घर को नया लुक

आप क्रिसमस पर क्या करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।