बच्चों को खिलौनों से खेलना बहुत पसंद होता है। कई बार घंटो रोते हुए बच्चे भी एक खिलौना पाते ही खुश हो जाते हैं, पर कुछ देर उस खिलौने से खेलकर वो बोर हो जाते हैं। ऐसे में हर रोज खिलौने लाना पॉसिबल नहीं है, आप चाहें तो घर पर भी बच्चों के लिए खिलौने तैयार कर सकती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इन पांच DIY की मदद से आप अपने बच्चों के लिए घर पर ही खिलौने बना सकती हैं। इन्हें तैयार करने में ज्यादा सामान की जरूरत नहीं लगती, जिस कारण कुछ आसान स्टेप्स के साथ आप अपने बच्चे के लिए एक परफेक्ट खिलौना तैयार कर सकती हैं।
छोटे बच्चों को पजल के साथ खेलना बहुत पसंद होता है। हालांकि, बाजार में कई पजल के सेट मिल जाते हैं पर अगर आप अपने बच्चे के लिए हैंडमेड पजल तैयार करेंगी तो यह उसे बहुत लगेगा।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपका शेप पजल तैयार हो जाएगा। इससे आपके बच्चे को शेप्स पहचानने में आसानी होगी, खेल-खेल में आपका बच्चा शेप्स आइडेंटिफाई करना सीख जाएगा।
इसे भी पढ़ें-घर पर इन तरीकों से बनाएं कलरफुल स्क्रंचीज
पजल की तरह मेज भी बच्चों के सोचने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार होते हैं। आप घर पर रखे पुराने बॉक्स के साथ मेज तैयार कर सकती हैं।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपका मेज तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-टॉयलेट फ्लश टैंक को कैसे करें अनक्लॉग
घर पर अगर छोटे बच्चे हैं तो उनके पुराने मोजे भी होंगे, जिनका इस्तेमाल ज्यादा नहीं किया जाता। आप चाहें तो उन मोजों की मदद से भी अपने बच्चे के लिए सॉफ्ट टॉय बना सकती हैं।
इन आसान स्टेप्स के साथ आप मोजे से स्नोमैन तैयार कर सकते हैं।
हम सभी के घर पर कई रुमाल रखी रहती हैं। उनमें से कई इतनी पुरानी हो जाती हैं, जिनका इस्तेमाल हम ज्यादा नहीं करते। अगर आपके घर पर रूमालें रखी हों तो आप उनकी मदद से भी खिलौने तैयार कर सकते हैं।
इन स्टेप्स के साथ आपका रुमाल से बना खरगोश तैयार हो जाएगा।
तो यह थे कुछ आसान से तरीके जिनकी मदद से आप अपने बच्चों के लिए खिलौने बना सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें मेल करके जरूर बताएं, साथ ही ऐसे DIY के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- gsstatic.com, contentupload.com, proeves.com and hellowonderful.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।