आजकल बालों में लगाने वाली स्क्रंचीज बहुत ट्रेंड में हैं। महिलाएं अब रबर बैंड की जगह स्क्रंचीज का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं। इसका कारण यह है कि ये बालों पर काफी खूबसूरत लगती हैं साथ ही इसे इस्तेमाल करने से बाल भी कम टूटते हैं।
वैसे तो बाजार में कई कलरफुल स्क्रंचीज आसानी से मिल जाते हैं पर आप चाहें तो घर पर रखे सामानों के साथ भी स्क्रंची बना सकती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के कि किन तरीकों से आप घर पर अपने लिए स्क्रंचीज तैयार सकती हैं। यही नहीं गिफ्ट देने के लिए भी स्क्रंची एक अच्छा ऑप्शन है, इसलिए आप इसे बनाकर किसी को गिफ्ट भी कर सकती हैं।
आपके घर पर ऐसी कई पुरानी कुर्तियांरखी होंगी जिन्हें अब आप नहीं पहनती हैं। आप चाहें तो उन पुरानी कुर्तियों की मदद से भी अपने लिए स्क्रंचीज तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-घर पर इन तरीकों से सजाएं बच्चों के लिए पेंसिल
आपके पास कई सिंपल से रबर बैंड्स भी रखे होंगे, जिनका अब आप ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती होंगी आप ऐसे रबर बैंड्स की मदद से भी बड़ी आसानी से अपने लिए स्क्रंचीज तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-सर्दियों में बेहद काम आएंगे ये इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज, ठंड में मिलेगी अच्छी गर्माहट
अगर आपको सिलाई और कढ़ाई नहीं आती है, तब भी आप अपने लिए स्क्रंचीज तैयार कर सकती हैं, सिलाई करने की जगह आप ग्लू के इस्तेमाल से भी स्क्रंचीज को चिपका सकती हैं, बस इसके लिए ध्यान दें कि आपका ग्लू मजबूत हो।
इन तीन तरीकों से आप घर पर ही अपने लिए स्क्रंचीज बना सकती हैं। इतना ही नहीं आप स्क्रंचीज को अलग-अलग फाइबर के कपड़ों के साथ बना सकती हैं। जिनमें सैटिन, सिल्क और पॉलिएस्टर के स्क्रंचीज(स्क्रचीज का अनोखे तरीकों से तरीकों से इस्तेमाल) सबसे खूबसूरत लगते हैं। पार्टी और शादी के लिए आप नेट और लेस से बनी स्क्रंचीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हमारा यह आर्टिकल आपको अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit - wpengine.netdna-ssl.com, key assets-p2, gstatic.com, cdn.diys.com and google searches
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।