यह तो हम सभी जानती हैं कि बाल हमारी पर्सनैलिटी का एक अहम् हिस्सा हैं और उसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करके आप हर दिन एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं। अमूमन लड़कियां अपने बालों को स्टाइल करने के लिए कई तरह के हेयर गैजेट्स व हेयर प्रॉडक्ट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन कुछ बेसिक चीजों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देती हैं। उदाहरण के तौर पर स्क्रंची को लड़कियां एक तरह से रबर ही मानती हैं और अक्सर बालों को बांधने के लिए उसका इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह स्क्रंची आपके बालों को अलग-अलग तरह से स्टाइल करने में आपकी मदद भी कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई कलरफुल प्रिंट्स में स्क्रंची मिलती हैं, जिसके कारण यह आपकी हेयरस्टाइलिंग में एक अतिरिक्त स्टाइल एड करती हैं। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप स्क्रंची को अपने बालों में किस-किस तरह से यूज कर सकती हैं-
बबल पोनीटेल
अगर आपके बाल लंबे हैं और आप अपने हेयरस्टाइल के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में स्क्रंची की मदद से बबल पोनीटेल बनाना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। इसके लिए आप पहले अपने सारे बालों को अच्छी तरह से कॉम्ब कर लें। इसके बाद बालों को पीछे ले जाकर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर स्क्रंची से उसे बांधें। आखिरी में आपको एक खूबसूरत बबल पोनीटेल लुक मिलेगा। आप इस तरह वन या टू बबल पोनीटेल बेहद आसानी से बना सकती हैं।
हाफ अप एंड डाउन हेयरस्टाइल
यह हेयरस्टाइल बेहद ही सिंपल है, लेकिन आपको एक एलीगेंट लुक देता है। इसलिए आप केजुअल्स से लेकर आउटिंग में स्क्रंची की मदद से हाफ अप एंड डाउन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए पहले आप बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप फ्रंट से बालों का सेक्शन लेते हुए पीछे जाएं और पीछे रबर या पिन की जगह स्क्रंची की मदद से बालों को बांधें। अगर आप चाहें तो स्क्रंची के ठीक नीचे स्कार्फ को भी बांध सकती हैं। इसके अलावा अगर आप बालों में एक वाल्यूम एड करना चाहती हैं तो ऐसे में लेंथ से बालों को वेव्स लुक दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:फ्रिज़ी बालों के लिए सबसे आसानी से बन सकते हैं ये 3 हेयरस्टाइल
बन लुक
बन लुक में स्क्रंची का इस्तेमाल करना बेहद ही आम है। बन लुक में आप स्क्रंची को कई तरह से यूज कर सकती हैं। मसलन, अगर आप चाहें तो सारे बालों को बांधकर उससे हाई बन बना लें और फिर उसे स्क्रंची की मदद से सिक्योर करें। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो फ्रंट से थोड़े बाल लेकर उससे हाफ अप बन लुक बना सकती हैं। आखिरी में उसे स्क्रंची की मदद से सिक्योर करें। हाफ अप बन स्क्रंची लुक आपको एकदम चिक और स्टाइलिश टच देगा। (अगर चेहरा है थोड़ा मोटा तो ये 8 हेयरस्टाइल)
लो पोनीटेल लुक
यह एक बेहद ही सिंपल हेयरस्टाइल है। अगर आप जल्दी में हैं तो स्क्रंची की मदद से यह हेयरस्टाइल बनाया जा सकता है। इसके लिए बस आप सारे बालों को कॉम्ब करके पीछे की तरफ ले जाएं। इसके बाद आप स्क्रंची की मदद से बालों को बांधें। आप इसी तरह से साइड पोनीटेल भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: तेल लगे बालों पर ये 4 Hair Style करें कैरी, दिखेंगी स्टाइलिश और खूबसूरत
ब्रेड लुक
अगर आप अपने बालों को एक स्टाइलिश टच देना चाहती हैं तो स्क्रंची को ब्रेड लुक में कैरी करना काफी अच्छा रहेगा। इसके लिए आप बालों को सेंटर पार्टिंग करें। इसके बाद आप दोनों साइड्स से फ्रेंच ब्रेड या डच ब्रेड बना सकती हैं। आखिरी में स्क्रंची की मदद से बालों को सिक्योर करें। अपनी ब्रेड लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए आप कलरफुल स्क्रंची को चुनें।
Recommended Video
इस लेख को पढ़ने के बाद आप स्क्रंची से सबसे पहले कौन सा हेयरस्टाइल बनाना पसंद करेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों